फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Ritika was lost final match by one point in State championship

रितिका आत्महत्या मामला : सिर्फ एक अंक से बबीता फौगाट की ममेरी बहन को मिली थी हार, टूटकर खत्म कर ली जिंदगी

Wed, 17 Mar 2021 02:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Ritika was lost final match by one point in State championship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दंगल गर्ल बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका स्टेट चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला सिर्फ एक अंक से अंतर से हार गई थी। इस हार से वह इतनी बुरी तरह टूट गई कि अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। वह 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहीं थीं। इससे पहले वह करीब चार दफा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकीं थीं। उधर अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं।

विज्ञापन


स्कूल में रहा अवकाश, एकेडमी में भी नहीं हुई ट्रेनिंग
इस घटना के बाद महाबीर फौगाट द्वारा संचालित स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। साथ ही स्कूल में संचालित कुश्ती एकेडमी में भी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग नहीं हुई। यहां एकेडमी में करीब 50 खिलाड़ियों को सुबह-शाम ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन


मनोचिकित्सक की राय
जीवन में असफलता ही सफलता की राह दिखाती है। असफलता का मतलब सीखने का प्रथम प्रयास है। हार को पचाने की सहनशीलता होनी चाहिए। जीवन में हार नहीं माननी चाहिए। कोच आदि को भी चाहिए कि वे खिलाड़ियों की समय- समय पर काउंसिलिंग करें। जीवन में अवसर आते रहते हैं। हार मिलने पर मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए। जीवन को नहीं गंवाना चाहिए। हार से सीखने की जरूरत है। खेल में हार खिलाड़ी को कुछ नया सिखाती है। गलतियों को दूर करने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। -घनश्याम, शिक्षक प्रशिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रितिका फाइनल मुकाबला सिर्फ एक अंक से अंतर से हारीं थीं। वह 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहीं थीं। - दिलबाग, इंचार्ज,  झोझूकलां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed