{"_id":"5d50f3b88ebc3e6ca06b7cff","slug":"wrestler-babita-phogat-to-join-bharatiya-janata-party-with-father-mahavir-phogat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए महावीर फोगाट और बबीता फोगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए महावीर फोगाट और बबीता फोगाट
Mon, 12 Aug 2019 04:41 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 12 Aug 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
महावीर फोगाट, बबीता फोगाट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर महिला पहलवान बबीता फोगाट ने पिता महावीर के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दोनों ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू, हरियाणा प्रभारी व महासचिव अनिल जैन और हरियाणा पार्टी अध्यक्ष सुभाष भराला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विधानसभा चुनाव से पूर्व जाट बिरादरी की दो अहम शख्सियत को पार्टी में शामिल कराना भाजपा की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फोगाट परिवार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का समर्थक रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद महावीर फोगाट ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।
मौजूदा परिस्थितियों में देश उन्हीं के नेतृत्व में आगे बढ़ सकता है। उनमें साहसिक फैसला लेने की क्षमता है और पिछले पांच साल में उन्होंने कई बार इसे साबित भी किया है। वहीं बबीता ने पीएम की जमकर सराहना की और उन्हें अपना रोल मॉडल बताया।
विज्ञापन
पहलवानी से जुड़े फोगाट परिवार की लोकप्रियता हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। बबीता की दो और बहनें भी पहलवान हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फोगाट परिवार पर सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ बनाई थी।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने पर पहलवान बजरंग पूनिया ने किया ट्वीट, सैनिकों के लिए लिखा...

Delhi: Wrestler Babita Phogat and her father Mahavir Singh Phogat join Bharatiya Janata Party in the presence of Union Minister Kiren Rijiju. pic.twitter.com/p4itp7hxMX
— ANI (@ANI) August 12, 2019