{"_id":"6217d21beb76de1829539f82","slug":"worship-in-temples-for-the-safety-of-indian-stranded-in-ukraine-ardas-in-gurdwaras-chandigarh-news-pkl443010017","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे भारतीय की सलामती के मंदिरों में पूजा, गुरुद्वारों में अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे भारतीय की सलामती के मंदिरों में पूजा, गुरुद्वारों में अरदास
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूक्रेन पर रूस के हमले से हालात बिगड़ गए हैं। पूरी दुनिया पर इसका प्रभाव पड़ा है। बड़ी संख्या में भारतीय भी वहां फंसे हुए हैं। लोगों को आशंका है कि दो देशों की यह लड़ाई कहीं विश्व युद्ध में न तब्दील हो जाए। इस मसले पर आम लोगों के साथ शहर के धर्मगुरु भी चिंतित हैं। विश्व शांति के लिए वीरवार को शहर के मंदिरों में महा मृत्युंजय जाप और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तो गुरुद्वारों में अरदास की गई। मस्जिदों में भी यूक्रेन और रूस में अमन-चैन कायम होने की दुआ मांगी गई। इसके अलावा शहर के एक हजार एक ब्राह्मण पुजारी अपने-अपने जगहों पर महा मृत्युंजय का जाप करेंगे। यह जाप स्थित सामान्य होने तक जारी रहेगा।
बता दें कि यूक्रेन में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के अलावा दूसरे प्रांतों के भी छात्र पढ़ाई करते हैं। वहां फंसे हुए विद्यार्थियों के माता-पिता व रिश्तेदार चिंतित हैं। देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ की ओर से सभी मंदिरों के पुजारियों के अलावा स्वयं घरों में पूजा पाठ करने वाले पुजारियों से कहा गया है कि यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों व अन्य लोगों की सलामती के लिए महा मृत्युंजय का जाप शुरू करें। परिषद के अध्यक्ष आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री और कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि शहर के सभी पुजारियों को शुक्रवार से महा मृत्युंजय जाप करने को कहा गया है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक जाप होता रहेगा।
सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए पूरा देश चिंतित है। गुरुद्वारा साहिब में बच्चों की सलामती के लिए अरदास शुरू की गई है। वहीं, सेक्टर-26 के नुरानी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने कहा कि यूक्रेन की घटना बहुत ही भयावह है। छात्रों की सलामती के लिए मगरीब की नमाज के बाद दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अमन, शांति और भाईचारे की जरूरत है।
विज्ञापन
सेक्टर-45 के जामा मस्जिद स्थित मदरसा फैजुल इस्लाम के प्रिंसिपल कारी शमशेर अली और जामा मस्जिद मनीमाजरा के मौलाना इमरान ने बताया कि जामा मस्जिद में भी दोनों मुल्कों में अमन के लिए दुआ मांगी जा रही है।