फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world kabaddi cup cancelled due to granth sahib insult

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, छठा वर्ल्ड कबड्डी कप रद्द

Thu, 22 Oct 2015 07:59 AM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 22 Oct 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
world kabaddi cup cancelled due to granth sahib insult

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के चलते पंजाब सरकार ने 15 से 28 नवंबर तक कराया जाने वाला वर्ल्ड कबड्डी कप भी रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को गुरु नानक स्टेडियम में ट्रायल करवाए जाने थे, जिसके लिए सिर्फ 56 खिलाड़ियों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें 31 रेडर और 25 स्टॉपर शामिल थे। आयोजन रद्द होने की खबर से खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी छा गई और खिलाड़ी घरों को लौट गए।

ट्रायल देने के लिए आए खिलाड़ियों ने बताया कि इस बार संख्या कम होने का कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले आरोपियों को अभी तक न पकड़े जाना है। असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर रुपिंदर रवि ने एक बजे खिलाड़ियों को कबड्डी कप रद्द होने की सूचना दी जिसके बाद खिलाड़ी लौट गए।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए मात्र 56 ने भरे रजिस्ट्रेशन फार्म

world kabaddi cup cancelled due to granth sahib insult

छठे विश्व कबड्डी कप के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। रजिस्ट्रेशन के लिए गुरु नानक स्टेडियम में नाममात्र खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल देने आए कुछ खिलाड़ी मैदान में कम लोग देख वापस चले गए। पटियाला से आए स्टॉपर प्रेम सिंह ने बताया कि 50 से अधिक खिलाड़ी पटियाला से ट्रायल के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे, जिसमें से 6 खिलाड़ियों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। बाकी खिलाड़ी बिना ट्रायल के वापस चले गए।

रजिस्ट्रेशन करवाने वाले खिलाड़ियों में लुधियाना से 1 रेडर और 3 स्टॉपर, कपूरथला से 1 रेडर, जालंधर से 3 रेडर और 2 स्टॉपर, पटियाला से 3 रेडर और 3 स्टॉपर, बरनाला से 3 रेडर और 1 स्टॉपर, संगरूर से 6 रेडर और 7 स्टॉपर, फतेहगढ़ से 2 रेडर, मुक्तसर साहिब से 1 स्टॉपर, अमृतसर से 2 रेडर और 1 स्टॉपर, मानसा से 2 रेडर और 4 स्टॉपर, बठिंडा से 1 रेडर और 1 स्टॉपर, मोगा से 1 रेडर, फाजिल्का से 1 रेडर जबकि हरियाणा से 5 रेडर और 1 स्टॉपर शामिल हुए। पांचवें विश्व कबड्डी कप के लिए पंजाब और हरियाणा के 326 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed