फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Workers on strike, 10-hour power cut in MDC

हड़ताल पर कर्मी, एमडीसी में पावर कट

Thu, 23 Jan 2014 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 23 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
Workers on strike, 10-hour power cut in MDC
हरियाणा तालमेल कमेटी के आह्वान पर की गई हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को लोगों को बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली निगम कर्मियों की हड़ताल की वजह से मनसा देवी कांप्लेक्स-चार और पांच की सोसाइटियों में करीब दस घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा बरवाला और रायपुररानी के दर्जनों गांवों में भी करीब 24 घंटों से बिजली-पानी की सप्लाई ठप रही।

हरियाणा तालमेल कमेटी की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बिजली निगमों के 90 फीसदी से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

पिंजौर के पास 66केवीए की ट्रांसमिशन लाइन में आई खराबी के कारण पंचकूला एमडीसी क्षेत्र में 10 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

शाम करीब चार बजे डिस्क ठीक करने के बाद बिजली की आपूर्ति दोबारा बहाल की गई। एमडीसी पांच निवासी एसएस सचदेवा ने कहा कि बिजली की किल्लत से पानी की आपूर्ति भी सुबह साढ़े छह से शाम करीब चार बजे तक नहीं  हो सकी।
विज्ञापन


उधर, यूएचबीवीएन के कर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से भी गांव बुंगा, टोडा, जासपुर, पतरियां सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटे से अधिक वक्त तक बिजली की आपूर्ति की बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों ने किए अलग अलग प्रदर्शन
हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल में शामिल रहे। रेड बिशप में उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हरियाणा टूरिजम कर्मचारी संघ, पंचकूला के प्रधान राम हर्ष ने कहा कि निगम पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो पर्यटन केन्द्र पर दिहाड़ी पर काम कराया जा रहा है तो दूसरी तरफ कर्मियों को अधिकारियों के घरों में काम करना पड़ रहा है।


हसला के जिला प्रधान कंवर विक्रम सिंह भाटी और महासचिव राजेश कुमार कौशिक ने कहा कि रायपुररानी खंड और मोरनी के स्कूलों में भी हड़ताल का व्यापक असर रहा।

उधर, शिक्षा सदन के बाहर भी शिक्षा विभाग के कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली कर्मियों की ओर से पावर कालोनी में विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदीप चौधरी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया
कालका से इनेलो के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में करीब 24 घंटे से बिजली की किल्लत के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़  रहा है।

हड़ताल की घोषणा के बाद प्रशासन को वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए था। इस अव्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed