फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   work start on chandigarh metro project, notification will next month

चंडीगढ़ मेट्रो पर काम शुरू, नोटिफिकेशन अगले माह

Tue, 20 Oct 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
work start on chandigarh metro project, notification will next month

ट्राइसिटी में मेट्रो प्रोजेक्ट को तय समय पर पूरा करने के लिए यूटी प्रशासन ने काम में तेजी शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) की रिवाइज्ड डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) यूटी प्रशासन को मिल चुकी है।

विज्ञापन


इस संबंध में अगले माह तक नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यूटी प्रशासन ने रिवाइज्ड डीपीआर को लागू करने के लिए अगले हफ्ते तक यूटी, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की मीटिंग बुलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार तीनों की सहमति के बाद नोटिफिकेशन जारी कर रिपोर्ट मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट के पास अगली कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई डीपीआर में मेट्रो की लागत को 10,888 करोड़ से बढ़ाकर 13909 करोड़ अनुमानित बताया गया है। करीब छह साल पहले 2010 में राइट कंपनी ने मेट्रो की सर्वे रिपोर्ट सौंप दी थी। लेकिन यूटी, पंजाब और हरियाणा में मेट्रो खर्च को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई।

आखिर में 9 जुलाई को मेट्रो को लेकर एमओयू साइन किया गया। जल्द ही मेट्रो के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) भी गठित किया जाएगा।

मेट्रो का पहला कॉरिडोर 2018 में शुरू होने की उम्मीद

work start on chandigarh metro project, notification will next month

मेट्रो के लिए करना होगा पावर का इंतजाम: ट्राइसिटी में करीब 37.5 किमी लंबे रूट पर मेट्रो चलाने के लिए डीपीआर में 2041 तक की अनुमानित खर्च दिया गया है। जानकारी के अनुसार पहले कॉरिडोर के लिए 2018 के शुरुआती दौर में 19.9 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी।

2 मिनट में मिलेगी मेट्रो सर्विस: मेट्रो का पहला कॉरिडोर 2018 में शुरू होने की उम्मीद है। ट्राइसिटी मेट्रो के शुरुआती चरण में पीक आवर में हर 12 मिनट में मेट्रो की सर्विस मिलेगी। जबकि सामान्य घंटों में 16 से 30 मिनट की सर्विस होगी। 2021 में 10 मिनट, 2031 में सात मिनट और 2041 में पांच मिनट में मेट्रो सर्विस उपलब्ध होगी। मेट्रो के लिए कुल 10 स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो का सर्विस सेंटर मुल्लांपुर में बनाया जाएगा। मेट्रो सर्विस रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक ही बंद रहेगी।

4.16 लाख यात्री हर दिन कर सकेंगे सफर: ट्राइसिटी में 2021 में मेट्रो से हर रोज करीब 4.16 लाख लोग सफर कर सकेंगे। 2031-32 में संख्या 7.11 लाख और 2041-42 में मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या 11.26 लाख प्रति दिन होने की उम्मीद है। अनुमान के तहत 2030-31 में यात्रियों की ग्रोथ 5.50 फीसदी, 2040-41 में 4.71 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। मेट्रो शुरू होने पर यूटी प्रशासन 10 फीसदी मुनाफा मेट्रो में विज्ञापन और पार्किंग से वसूल कर लेगा।  

मेट्रो का सफर करेगा जेब ढीली: रिवाइज्ड डीपीआर में मेट्रो का 2021-22 के लिए संभावित किराया भी जारी किया गया है। मेट्रो में सफर करने वालों को दो किलोमीटर के लिए भी 19 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। करीब 40 किलोमीटर सफर के लिए पैसेंजर को 65 रुपये खर्च करने होंगे। शुरुआती दो किमी के बाद प्रति किलोमीटर किराये में 3 से 5 फीसदी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed