फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work should not stop without computer teachers: Ravinder Kaur

कंप्यूटर शिक्षकों के बिना नहीं रुकना चाहिए काम : रविंदर कौर

Thu, 08 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Work should not stop without computer teachers: Ravinder Kaur
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने बुधवार को स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों की अनुपस्थिति में स्कूलों का काम नहीं रुकना चाहिए। बता दें शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते 10 साल से काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों को बिना नोटिस ही नौकरी से निकाल दिया था। ये सभी शिक्षक अनुबंध पर रखे गए थे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रमुखों को कहा है कि कंप्यूटर शिक्षकों के बिना सीबीएसई के काम में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। स्कूल अपने स्तर पर काम करवाने की व्यवस्था करें। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर स्कूल अपने स्तर पर काम नहीं करवा पाता है तो वे घंटे के हिसाब से कंप्यूटर एक्सपर्ट भी नियुक्त कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर निकाले गए 155 कंप्यूटर शिक्षकों ने कैट में याचिका डाल दी है।
विज्ञापन

मौखिक तौर पर निकाला नौकरी से : विक्रांत
कंप्यूटर कर्मचारी विक्रांत कालिया ने बताया कि स्कूल प्रमुख की तरफ से पिछले हफ्ते उन्हें नौकरी से निकाले जाने की सूचना मौखिक तौर पर दी गई। सभी कंप्यूटर शिक्षकों को लिखित में कोई नोटिस नहीं दिया गया। कर्मचारी ने बताया कि चार महीने पहले इनका ठेकेदार से झगड़ा हुआ था, क्योंकि वह इन्हें काम पर बने रहने के लिए 12 से 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद शिक्षकों ने ठेकेदार की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के साथ साथ गवर्नर को दी थी। इस मामले में वर्ष 2016 में कैट भी निर्णय दे चुकी है कि यदि कोई ठेकेदार इस तरह से कर्मचारियों से पैसे मांगता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर हटाया जा सकता है। कर्मचारी ने बताया कि उन्हें पिछले चार महीने का वेतन भी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेम पोर्टल के जरिए हर साल बदलता है ठेका
शिक्षा विभाग में ठेके पर रखे कर्मचारियों के लिए ठेकेदार नियुक्त किया जाता है। यह ठेकेदार हर साल बदला जाता है। हर वर्ष जेम पोर्टल पर ठेकेदार बदलने की प्रक्रिया होती है, जिसमें सबसे कम बोली वाले ठेकेदार को नियुक्त किया जाता है। इस वर्ष नया ठेका जून में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed