फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   work only two days a week

हफ्ते में दो दिन ही करते हैं काम

Sat, 23 Aug 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Aug 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
work only two days a week
पिहोवा उपमंडल के गांव लोहार माजरा में धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिहोवा रोड को कैथल रोड से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को बनाने की कवायद दोबारा शुरू की गई थी। सड़क को ऊपर उठाने के लिए विभाग की ओर से पत्थर व मिट्टी डालने का काम शुरू किया गया था।

सड़क बनाने के काम की धीमी गति के चलते हजारों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि यहां पर महिला कॉलेज व स्कूल होने के कारण यहां से रोजाना हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों को गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क पर पड़े पत्थरों के चलते अब तो छात्र-छात्राओं को अपने साइकिल या दोपहिया वाहन को छोड़कर पैदल ही स्कूल तक का सफर तय करना पड़ता है।

ग्रामीण जोगिंद्र, शमशेर, राकेश व मनोज का कहना है कि इस सड़क को उखाड़ कर प्रशासन ने उनकी दिक्कतों को और भी अधिक बढ़ा दिया है।

यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों से लगातार धूल उड़ने से उनका सांस लेना भी दूभर हो गया है। सड़क पर सप्ताह में केवल एक या दो दिन ही काम चलता है, ऐसे में ग्रामीणों को डर है कि कहीं यहां से उड़ने वाली धूल उनको बीमारियां परोसने का काम न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed