फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   work of installing CCTV cameras in every police station of chandigarh will be completed by June 22

चंडीगढ़: यूटी के सभी 17 पुलिस थानों में 22 जून तक लगेंगे सीसीटीवी, खर्च होंगे 23 करोड़ रुपये 

Sun, 24 Apr 2022 08:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 08:51 AM IST
सार

थानों और पुलिस चौकियों के प्रवेश, निकास, लॉकअप, बरामदा, रिसेप्शन, ऑफिसर का कमरा सभी को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के लिए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड को दी गई है।

विज्ञापन
work of installing CCTV cameras in every police station of chandigarh will be completed by June 22
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में पुलिस पोस्ट से लेकर थानों के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम 22 जून तक पूरा किया कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान पर सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने बताया कि सभी 17 थानों की निगरानी के लिए 23 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।  

विज्ञापन


कुख्यात गैंगस्टर कौशल ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के माध्यम से याचिका दाखिल कर बताया था कि उसके खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। सिर्फ हरियाणा में उसके खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। याची ने कहा कि वह इस समय संगरूर जेल में बंद है और उसे आशंका है कि अन्य मामलों में पूछताछ के लिए लेकर जाते वक्त उसका एनकाउंटर किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर सभी पुलिस स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरों से लेकर तथा जांच के दौरान वीडियोग्राफी पर जवाब मांगा था। 
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने जवाब दाखिल करते हुए बताया कि थानों और पुलिस चौकियों के प्रवेश, निकास, लॉकअप, बरामदा, रिसेप्शन, ऑफिसर का कमरा सभी को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के लिए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड को दी गई है। इसके लिए 23 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस कार्य को पूरा करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से हाथ मिलाया है और प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि 22 जून तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब 17 नवंबर तक पूरा करेगा कार्य

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए बताया कि 153 पुलिस पोस्ट में सीसीटीवी लगाने का काम 2 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही 454 पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी लगाने का काम 17 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed