फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work from home women upset with their mother-in-law, more than 1000 complaints reached Women Commission

वर्क फ्रॉम होम : महिलाएं अपनी सास से परेशान, महिला आयोग पहुंचीं 1000 से ज्यादा शिकायतें

Mon, 27 Jul 2020 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jul 2020 08:10 PM IST
सार

  • अधिकांश शिकायतें सास-बहू के झगड़े से संबंधित 
  • सास चाहती हैं, घर में है बहू तो घर के काम करे
  • महिलाओं का आरोप- घर से ड्यूटी करना मुश्किल

विज्ञापन
Work from home women upset with their mother-in-law, more than 1000 complaints reached Women Commission
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविड-19 संकट के मद्देनजर दफ्तरों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सरकार ने कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने के निर्देश जारी किए हैं।। यह हिदायत पुरुष मुलाजिमों को तो रास आ गई लेकिन महिला कर्मचारी खासकर विवाहित महिलाकर्मियों के लिए समस्या बन गई। करीब एक हजार से ज्यादा महिलाकर्मियों ने पंजाब राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजी है कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान पति और सास उन्हें इस बात के लिए परेशान कर रहे हैं कि वे घर के काम भी करें।

विज्ञापन


पति और सास के इस रवैये के चलते ज्यादातर घरों में घरेलू झगड़े बढ़ने लगे हैं। महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि महिलाकर्मियों का कहना है कि घर से ड्यूटी करते हुए उन्हें ऑनलाइन अपने दफ्तर से जुड़े रहना होता है और फाइलों संबंधी काम लगातार जारी रहता है। उनकी सास को यह लगता है कि बहू घर पर है लेकिन घर का कोई काम नहीं कर रही।
विज्ञापन


यहीं से परिवार में तनातनी शुरू होती है और झगड़े में बदल जाती है। उन्होंने बताया कि सास-बहू और पति-पत्नी के ऐसे झगड़ों की ज्यादातर शिकायतें शहरी इलाकों से आ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 1000 से ज्यादा शिकायतें लिखित तौर पर आयोग को मिली हैं जबकि व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिये उनके पास करीब 800 शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि आयोग ने शिकायतों के निपटारे के लिए ई-कोर्ट की व्यवस्था शुरू की है और आयोग ऐसे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने की कोशिश कर रहा है। मनीषा गुलाटी ने यह भी बताया कि उन्होंने महिला कर्मचारियों की उक्त शिकायतों के बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी को उपयुक्त निर्देश जारी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed