फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women's Commission reprimands Sub-Inspector... Be ashamed... The rape victim is of your granddaughter's age.

Chandigarh News: सब इंस्पेक्टर को महिला आयोग की फटकार... शर्म कीजिए... दुष्कर्म पीड़ित बच्ची आपकी पोती की उम्र की है

Wed, 22 Oct 2025 07:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Women's Commission reprimands Sub-Inspector... Be ashamed... The rape victim is of your granddaughter's age.
-दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर किया अपलोड, बच्ची की मां को अकेले बुला रहा था
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना फिल्लौर के निलंबित सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार को पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा... शर्म आनी चाहिए आपको। जिस बच्ची से दुष्कर्म हुआ, वह आपकी पोती की उम्र की है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार को फटकार लगाई और कहा कि जो वीडियो आपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है उस मामले में मैं इन्क्वायरी मार्क कर रही हूं। थाने में महिला के साथ हुई बातचीत का सीसीटीवी फुटेज भी चाहिए।


महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पूर्व थानेदार भूषण को कहा कि पीड़िता 14 साल की है और आप इससे किस तरह की शब्दावली में बात कर रहे हो। इसका क्या मतलब है। यह तुम्हारी पोती की उम्र की है। क्या इस तरीके से बात होती है। सब इंस्पेक्टर भूषण ने बात को घुमाने की कोशिश की लेकिन चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि मैने आपकी पूरी रिकॉर्डिंग सुनी है। आप जिस तरह से महिला को बुला रहे हैं... आपको ऐसी बातें शोभा देती हैं? आप हंस-हंसकर बाते कर रहे हो। क्या आपका यह हक बनता है। यूनिफॉर्म में हो आप। रिस्पांसिबल हो। वीडियो और ऑडियो में आपकी आवाज है। एक तो बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी मां का शोषण कर रहे हो। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पूछा कि जब महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वहां पर अन्य लोग क्यों नहीं थे? महिला पुलिस क्यों नहीं थी? परिवार के दूसरे लोगों को कमरे में क्यों नहीं बुलाया गया। कमरे में क्या बातें हुईं हैं, मैं उनको भी सुनूंगी। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed