हरियाणा पंचायत चुनाव: 22 जिला परिषदों में से 10 में महिलाएं होंगी चेयरपर्सन, आरक्षण किया गया तय
विकास एवं पंचायत विभाग ने गुरुवार देर रात आरक्षण की सूची जिला उपायुक्तों को भेज दी है। जिला परिषद में महिलाओं के लिए आरक्षित 10 पदों में से 2 एससी और 8 सामान्य श्रेणी की महिलाएं होंगी। शेष 17 परिषदें अनारक्षित होंगी, जबकि पांच परिषदों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया है। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद और पंचायत समिति चेयरमैन के पद पर आरक्षण तय कर दिया है। 22 जिला परिषदों में से 10 की कमान महिला प्रधान के हाथ में होगी। कुल 143 पंचायत समितियों से 71 पर महिला प्रधान बन सकेंगी। इनमें 16 एससी और 55 सामान्य श्रेणी की महिला होंगी। शेष ब्लाक समितियों को अनारक्षित रखा गया है।
विकास एवं पंचायत विभाग ने गुरुवार देर रात आरक्षण की सूची जिला उपायुक्तों को भेज दी है। जिला परिषद में महिलाओं के लिए आरक्षित 10 पदों में से 2 एससी और 8 सामान्य श्रेणी की महिलाएं होंगी। शेष 17 परिषदें अनारक्षित होंगी, जबकि पांच परिषदों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया है। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।
इनमें से गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र जिला परिषद की चेयरपर्सन का पद एससी महिला के लिए रिजर्व रखा है, जबकि तीनों शेष जिला परिषदों में एससी वर्ग के अन्य व्यक्ति प्रधान बनेंगे। भिवानी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत में सामान्य श्रेणी की महिलाएं चेयरपर्सन होंगी। वहीं, अंबाला, चरखी दादरी, हिसार, कैथल, नूंह, पंचकूला, रेवाड़ी, सिरसा और यमुनानगर में महिलाओं के अलावा अनारक्षित रखे गए हैं।
किस जिले में कितनी एससी आबादी
| जिला | प्रतिशत |
| अंबाला | 33.14 |
| भिवानी | 22.45 |
| चरखी दादरी | 17.96 |
| फरीदाबाद | 18.59 |
| फतेहाबाद | 30.76 |
| गुरुग्राम | 19.06 |
| हिसार | 24.89 |
| झज्जर | 18.14 |
| जींद | 12.15 |
| कैथल | 23.96 |
| करनाल | 24.82 |
| कुरुक्षेत्र | 25.38 |
| महेंद्रगढ़ | 17.46 |
| पलवल | 18.23 |
| पंचकूला | 18.59 |
| पानीपत | 20.13 |
| रेवाड़ी | 20.91 |
| रोहतक | 21.84 |
| सिरसा | 32.06 |
| सोनीपत | 19.28 |
| यमुनानगर | 30.81 |
प्रदेश में 22.34 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी
- जिला परिषद में कुल आबादी 16035801
- जिला परिषद में एससी आबादी 3583271
- एससी के लिए अध्यक्ष के कुल पद आरक्षित 5
प्रदेश में कुल पंचायत समिति 143
- समिति में एससी चेयरमैन के लिए कुल आरक्षित पद 32, 16 महिलाओं के लिए
- 111 अनारक्षित सीटों में से 55 महिलाओं के लिए
- 56 पर महिलाओं के अलावा अन्य बन सकेंगे चेयरमैन
इन 16 समितियों की कमान होगी एससी महिलाओं के हाथ
- अग्रोहा महिला
- अंबाला-1 महिला
- बादली महिला
- भट्टूकलां महिला
- चरखी दादरी महिला
- पिल्लूखेड़ा महिला
- साढौरा महिला
- सालाहावास महिला
- शाहजादपुर महिला
- तिगांव महिला
- ऐलनाबाद महिला
- कलायत महिला
- खोल महिला
- इंद्री महिला
- मुरथल महिला
- नारनौंद महिला
- आदमपुर महिला के अलावा
- अलेवा महिला के अलावा
- बाबैन महिला के अलावा
- बल्लभगढ़ महिला के अलावा
- भूना महिला के अलावा
- छछरौली महिला के अलावा
- गन्नौर महिला के अलावा
- कैथल महिला के अलावा
- करनाल महिला के अलावा
- कुंजपूरा महिला के अलावा
- नारायणगढ़ महिला के अलावा
- नाथूश्रीचौपटा महिला के अलावा
- रानियां महिला के अलावा
- सोनीपत महिला के अलावा
- सफीदों महिला के अलावा
- समालखा महिला के अलावा
- 111 अनारक्षित सीटों में से 55 पर महिलाएं बनेंगी चेयरपर्सन
- 56 पर महिलाओं के अलावा अन्य बन सकेंगे चेयरमैन