फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women voted less this time compared to the last election

Chandigarh News: महिलाओं ने 6.07 फीसदी कम किया मतदान

Tue, 28 May 2024 04:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Women voted less this time compared to the last election
पिछली बार 69.55 फीसदी महिलाओं ने किया था मताधिकार का इस्तेमाल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मतदान के प्रति महिलाओं में इस बार भी उदासीनता देखने को मिली। साल 2019 के मुकाबले इस बार महिलाओं ने 6.07 फीसदी कम मतदान किया। पिछले लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने 69.55 फीसदी मतदान किया था। इस बार के चुनाव में महिलाओं ने 63.48 फीसदी मतदान किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार सबसे ज्यादा महिलाओं ने सिरसा में वोट डाले। सिरसा में करीब 68.10 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे कम मतदान फरीदाबाद में हुआ। फरीदाबाद में 59.03 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। पिछली बार भी सिरसा में महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिरसा में महिलाओं की 75.39 फीसदी भागीदारी थी। हालांकि चुनाव आयोग ने महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। 99 पिंक बूथ बनाए गए थे। वहीं, नए मतदाता के रजिस्ट्रेशन में आयोग की ओर से महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके बावजूद महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम ही रहा। वहीं, हरियाणा के चुनाव में 223 उम्मीदवार खड़े थे। इनमें से सिर्फ सात फीसदी सिर्फ महिला उम्मीदवार थी। चार मुख्य पार्टियों की ओर से सिर्फ पांच महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया।

किस साल कितना रहा महिलाओं का प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र 2019 2024
अंबाला 70.02 66.01
कुरुक्षेत्र 73.96 66.30
सिरसा 75.39 68.10
हिसार 71.63 63.69
करनाल 66.83 62.15
सोनीपत 70.61 62.02
रोहतक 69.61 64.32
भिवानी 70.44 64.31
गुरुग्राम 66.26 60.87
फरीदाबाद 62.78 59.03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed