फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women's day, honour ceremony, special award news, chandigarh news

ट्राईसिटी की 5 महिलाओं को समाजसेवा के लिए विशेष सम्मान

Sat, 05 Mar 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
women's day, honour ceremony, special award news, chandigarh news
अवार्ड, तालियां - फोटो : फाइल फोटो
समाज में महिलाओं के सशक्तीकरण में विशेष योगदान देने के लिए  ट्राइसिटी की पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को महिलाओं को एसआरएल डायगोस्टिक्स लिमिटेड द्वारा चंडीगढ़ प्रैस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाली महिलायों में चंडीगढ़ की पूजा ठाकुर, रजनी तलवार और सहार घराचोरलू, पंचकूला की रेणु माथुर और मोहाली की राजिंदर रोजी हैं। पंचकुला की रेणु माथुर एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने एक हेल्पलाइन शुरू की है जिस पर वो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल सुनती है और मदद करती है। वे दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक, यौन शोषण पीड़ित महिलाओं को हर संभव मदद मुहैया करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली की राजिंदर रोजी की 20 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी। वे 11वीं पास हैं, लेकिन पढ़ने लिखने का जज्बा कम नहीं हुआ। उन्होंने मेहनत से हिंदी, अंग्रेजी, उर्द्, पंजाबी और संस्कृत सीखी। वे 500 से अधिक कविताएं लिख चुकी हैं। कई किताबों का अलग अलग भाषाओं में अनुवाद कर चुकी है।

राजिंदर रोजी को साहित्य के क्षेत्र में काम करने केलिए पुरस्कृत किया गया। चंडीगढ़ की सहार घराचोरलू  को एसिड अटैक पीड़ितों, गरीब लड़कियों की शादी, सुविधाओं से वंचित बच्चों की मदद  करने के लिए सम्मानित किया गया।


इसी तरह एचआईवी पीड़ित पूजा ठाकुर एड्स के प्रति महिलाओं को जागरूक और उनकी मदद कर रही हैं और स्व रोजगार के तहत मिलकर काम कर जीवन यापन कर रही हैं। शहर की रजनी तलवार अपना एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और गरीब लड़कियों को प्रशिक्षण दे कर उनकों अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करती हैं। साथ ही यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को लड़ाई लड़ने में मदद करती है। 11 गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी भी करवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed