फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women role must increse in indian army says defennce minister

अब सेना में बढ़ेगा महिलाओं का दबदवा : रक्षामंत्री

Sun, 26 Jul 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
women role must increse in indian army says defennce minister

सेना के तीनों अंगों में अब महिलाओं की दबदबा बढ़ेगा। इसके लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए है। आने वाले दो-तीन महीनों में इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा। सेक्टर-66 स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेयरेटरी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करने के बाद रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने यह बात कही।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा केंद्र सरकार नारी सशस्त्रीकरण की सोच को लेकर आगे चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह खुद भी इसी सोच को आगे लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि मैं आज भी नारी सशस्त्रीकरण से जुड़े प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि सेना में महिलाओं को लेकर पहले जो बंधन  या नियम थे। वे काफी सख्त थे। उनको भी सरकार सरल करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को एशिया का पहला ऐसा संस्थान खोलने के लिए बधाई दी, जिसमें महिलाओं को सेना में अफसर बनने की ट्रेनिंग की जाएगी। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी कई अहम घोषणाएं की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत, कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, पूर्व सेनाध्यक्ष मेजर जनरल दीपक कपूर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed