फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women performed Gangaur Puja to wish for long life of their husbands

Chandigarh News: पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाओं ने की गणगौर पूजा

Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women performed Gangaur Puja to wish for long life of their husbands
चंडीगढ़। सेक्टर-33 के राजस्थान भवन में सोमवार को गणगौर की पूजा हुई। यह आयोजन राजस्थान परिषद की कल्चरल कमेटी की सह अध्यक्ष प्रीति पंसारी की अगुवाई में हुई। गणगौर की प्रतिमा को राजस्थान के जयपुर से मंगवाया गया।
विज्ञापन

यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करती है। प्रीति पंसारी ने बताया कि इसमें ईशर और गणगौर माता की पूजा होती हैं। ईशर को शिवाजी और गणगौर को मां पार्वती के रूप में मानते हैं। इस आयोजन में 80 से भी अधिक महिलाएं शामिल रहीं। सभी महिलाएं सोलह शृंगार में पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजकर पहुंचीं। इस दौरान घूमर थीम पर म्यूजिकल चेयर व अन्य गेम हुए। उन्होंने कहा कि गणगौर का नृत्य भी हुआ। इस मौके पर अनुराधा बोथरा, प्रेमलता शाहा, सरोज प्रजापति, रेखा बागड़ी मोनिका जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed