फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women of village took action and shut a liquor shop

जब प्रशासन ने नहीं सुनीं तो गांव की महिलाओं ने लिया एक्शन, सड़क पर बही शराब की नदी

Sat, 06 May 2017 05:38 PM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sat, 06 May 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
Women of village took action and shut a liquor shop
सड़क पर टूटी शराब और बीयर की हजारों बोतलें
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है, जहां गांव ढाणी सांचला के मेन बस अड्डे पर शराब के ठेके के खिलाफ कई दिनों से चला आ रहा महिलाओं का गुस्सा आखिरकार शनिवार सुबह फूट ही गया। 
विज्ञापन


गुस्साई महिलाओं ने ना केवल शराब के ठेके  में तोडफ़ोड़ की बल्कि ठेके के अंदर रखी सैंकड़ों की संख्या में शराब और बीयर की बोतलों को सड़क पर लाकर तोड़ दिया। ढाणी सांचला की ग्रामीण महिलाएं पिछले काफी दिनों से से गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध कर रही थी। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को ये ठेका हटवाने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई ना होने से गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने खुद ही इस ठेके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीण महिलाओं ने शराब ठेकेदार को यहां से ठेका हटवाने को कहा लेकिन उसने ये जवाब दिया कि उसने नियमों के अनुसार ही शराब का ठेके के लिए सबसे ऊंची बोली दी थी। ऐसे में अगर वो शराब का ठेका छोड़ता है तो उसे काफी नुक्सान होगा। लेकिन ग्रामीण महिलाओं ने उसकी एक नहीं सुनी। बार-बार कहने के बावजूद जब उसने शराब का ठेका बंद करने की बात नहीं मानी तो गुस्साई महिलाओं ने उसी समय ठेके में तोडफ़ोड़ शुरु कर दी और अंदर रखी सारी बोतलें और पेटियां बाहर सड़क पर लाकर रख दी और लाठियों से सारी बोतलें तोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बच्चे यहां आकर पीते थे शराब'

Women of village took action and shut a liquor shop
सड़क पर टूटी शराब और बीयर की हजारों बोतलें
इस बीच कुछ महिलाओं ने शराब की बोतलों को गांव के जोहड़ में भी फैंक दिया। महिलाओं का आरोप था कि ठेके के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। ठेके में आने वाले पुरुष अपने बच्चों की फीस तो भरते नहीं लेकिन यहां आकर शराब जरूर पीने लगे थे। उनके अनुसार यहां पर कई बार गांव के युवा बच्चे भी देखे गए हैं, ऐसे में उन्हें गांव का भविष्य भी शराब में डूबता दिखा तो मजबूरन उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। 

ग्रामीण महिलाओं ने ये भी आरोप लगाया कि ठेके पर बैठने वाले शराबी लोग अक्सर एक-दूसरे को ऊंची आवाज में गाली-गलौच करते थे जिसके कारण गांव की बहु-बेटियों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया था। 

गौरतलब है कि ढाणी सांचला गांव को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने गोद लिया हुआ है और वे यहां पर कई प्रकार के विकास कार्य करवाने के लिए जुटे हुए हैं। दूसरी ओर ग्रामीणों ने इस मामले में शराब का ठेका औपचारिक रूप से हटवाने के लिए अब सीपीएस सीमा त्रिखा को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed