{"_id":"94e4c6b9e7a4076ed26bd43e2a1682cc","slug":"women-dies-due-to-poisonous-substance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। डीएवी कालोनी में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर उसे दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
गुहला निवासी बलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने उसकी बेटी ज्योेति की शादी 2009 में डीएवी कॉलोेनी निवासी संदीप के साथ हुई थी। ज्योति का पति संदीप, देवर प्रदीप, ससुर चंद्र मोहन व सास दहेज से संतुष्ट नही थे और उससे मारपीट करते रहते थे।
इस कारण घर में कई बार झगड़ा और पंचायत भी हुई। लेकिन आरोपी लगातार ज्यादा दहेज लाने की मांग करते रहे। आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार को भी ज्योति से मारपीट की और रात दस बजे उसे जबरन जहर दे दिया। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। जहां देर रात लगभग दो बजे 24 वर्षीय ज्योति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुबह शव को सामान्य अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर चाराें आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जहरीला पदार्थ खाने से मौत : पुलिस
मामले में जांच अधिकारी एएसआई हवा सिंह ने कहा कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाए जाने के चलते हुई है। जहरीला पदार्थ कैसे और क्यों खाया गया, इसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।