{"_id":"60565f2c8ebc3ed83026ce5d","slug":"women-came-to-buy-jewelery-and-stolen-silver-anklets-technology-caught-them-chandigarh-news-pkl407825771","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण खरीदने आई महिलाओं ने चोरी की चांदी की पायल, टेक्नोलॉजी ने पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण खरीदने आई महिलाओं ने चोरी की चांदी की पायल, टेक्नोलॉजी ने पकड़वाया
विज्ञापन
मनीमाजरा। आभूषण खरीदने के बहाने सुनार की दुकान से गहने चोरी करने का एक और मामला सामने आया है। हालांकि एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण दुकान के मालिक ने गहने चोरी करती हुई महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनार द्वारा पकड़ी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मार्च महीने में इसी इलाके में तीसरा मामला है, जिसमें महिलाओं ने आभूषण खरीदने के बहाने कीमती गहनों पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि इनमें से दो मामलों में दुकानदारों ने खुद आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।
मनीमाजरा के मुख्य बाजार में स्थित ओम ज्वेलर्स के मालिक संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे वह कांप्लेक्स स्थित लैब में टेस्ट करवाने गए थे। इस दौरान दुकान पर उनका 17 वर्षीय बेटा ओम बैठा था। 12.30 बजे दुकान पर दो महिलाएं आईं और चांदी की पायल दिखाने के लिए कहा। उनमें से एक महिला ने ओम को अन्य डिजाइन दिखाने के लिए कहा और दूसरी महिला से चुपके से दो पायल उठाकर अपने रूमाल में बांध अंतर्वस्त्र में छिपा लिए। इस दौरान संतोष कुमार ने लैब में बैठकर अपने मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज पर देखी। महिला को चोरी करता देख संतोष कुमार तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचे और महिलाओं दुकान पर ही रोक लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों महिलाओं को पुलिस को पकड़वा देने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने खुद ही अपने अंतर्वस्त्र में छिपा रखी दोनों पायल उन्हे वापस कर दी। पायल मिलने के बाद संतोष इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
इलाके में सुनार की दुकान पर चोरी का तीसरा मामला
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पिपलीवाला टाउन में गोगना ज्वेलर्स की दुकान में 10 मार्च को दो महिलाएं और एक व्यक्ति आभूषण खरीदने के बहाने दुकान से कई सोने के लौंग चोरी करने में ले गए थे। हालांकि दुकान मालिक प्रमोद ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों महिलाओं का पकड़ लिया, परंतु इस दौरान महिलाओं का साथ आए हरियाणा के फतेहाबाद के विनोद कुमार मौके से फरार हो गया था। आरोपित की पूरी जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस दस दिन बाद उसे अभी पकड़ नहीं पाई। इसके साथ ही चार दिन पहले बुधवार को ऐसे ही महिलाओं ने मनीमाजरा के तनिष्क ज्वेलर्स से 18 ग्राम की सोने की चेन चोरी कर फरार हो गई।