फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women attacked elderly people sitting on protest in Pathankot with slippers

Pathankot News: धरने पर बैठे बुजुर्गों पर महिलाओं ने बरसाईं चप्पलें, वीडियो वायरल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Oct 2023 08:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 08:26 PM IST
सार

एसएचओ शोरत मान ने बताया कि डैम के चीफ इंजीनियर शेर सिंह ने पुलिस को पहले शिकायत दी थी कि बुजुर्ग जो उनके कार्यालय के बाहर बैठे हैं, उन्होंने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की है। इसी कारण महिलाओं की बुजुर्ग के साथ तू-तू, मैं-मैं हुई है। पुलिस ने बुजुर्गों को पकड़ कर एसडीओ के समक्ष पेश किया। वहीं, बुजुर्गों को चप्पल मारने का वीडियो भी पुलिस के पास पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Women attacked elderly people sitting on protest in Pathankot with slippers
बुजुर्गों की चप्पलों से पिटाई करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रंजीत सागर डैम के चीफ इंजीनियर कार्यालय समक्ष माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब धरने पर बैठे बुजुर्गों पर दूसरी धरना पार्टी की महिलाओं ने चप्पलें बरसानी शुरू कर दी। जिन बुजुर्ग लोगों की महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई की है, उनकी आयु 70 से 80 वर्ष है और वह बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल (रजि.) से संबंधित हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में चप्पलों से पिटाई करने वाली महिलाएं नौकरी से निकाले गए 32 कर्मचारियों के परिवारिक सदस्यों की हैं। दोनों पार्टियों डैम प्रशासन के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। चप्पलों से पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना पुलिस प्रशासन के सामने ही घटी है। वहीं, रंजीत सागर डैम के चीफ इंजीनियर शेर सिंह से उक्त मामले संबंधी जब फोन के माध्यम से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

32 कर्मचारियों में से छह की हुई बहाली

शाहपुरकंडी बैराज बांध प्रशासन ने गलत तरीके से रखे 32 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। बर्खास्त कर्मचारी अपने परिजनों के साथ 170 दिनों से अधिक समय से बांध प्रशासन कार्यालय के बाहर नौकरी की बहाली के लिए धरना दे रहे हैं। वहीं बांध प्रशासन ने नौकरी से निकाले गए 32 कर्मचारियों में से छह को चुपचाप नौकरी पर करीब 10 दिन पहले बहाल कर दिया। जैसे ही इसकी भनक बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल (रजि.) को लगी तो उनके बुजुर्ग सदस्य भी अपने हकों की मांग लेकर डैम के चीफ इंजीनियर शेर सिंह से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे। चीफ इंजीनियर बुजुर्गों से नहीं मिले तो बुजुर्ग चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर बैठ गए। वहीं, पर नौकरी से निकाले कर्मचारियों की महिला सदस्य भी धरने पर बैठी थीं। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न हुई तो करेंगे थाने का घेराव: दयाल सिंह

बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के प्रधान दयाल सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से अपना हक लेने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। अभी तक उनके पारिवारिक सदस्यों को रोजगार मुहैया नहीं करवाया गया। वहीं नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के पक्ष में महिलाओं द्वारा पिटाई का वाकया पुलिस प्रशासन के सामने हुआ लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी। प्रधान ने एसएसपी पठानकोट से मांग की है कि बुजुर्ग लोगों पर चप्पलों से हमला करने वाली महिलाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएं। वरना आने वाले दिनों में शाहपुरकंडी की कमेटी थाने का घेराव करेगी।

वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

एसएचओ शोरत मान ने बताया कि डैम के चीफ इंजीनियर शेर सिंह ने पुलिस को पहले शिकायत दी थी कि बुजुर्ग जो उनके कार्यालय के बाहर बैठे हैं, उन्होंने महिलाओं के साथ गाली गलौच की है। इसी कारण महिलाओं की बुजुर्ग के साथ तू-तू, मैं-मैं हुई है। पुलिस ने बुजुर्गों को पकड़ कर एसडीओ के समक्ष पेश किया। वहीं, बुजुर्गों को चप्पल मारने का वीडियो भी पुलिस के पास पहुंच चुका है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां महिलाओं ने बताया कि उक्त लोगों ने जातिवादी शब्द बोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed