Punjab News: महिला ने अपना ही डेढ़ साल का बच्चा बेचा, सौदेबाजी में प्रेमी भी शामिल, छह के खिलाफ केस दर्ज
आरोपियों ने अपने साथियों के साथ हरियाणा में रहने वाले पति-पत्नी को गुमराह किया और एक लाख 35 हजार रुपये में सौदा कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा की रहने वाली एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही डेढ़ साल के बच्चे को हरियाणा निवासी दंपती को बेच दिया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ हरियाणा में रहने वाले पति-पत्नी को गुमराह किया और एक लाख 35 हजार रुपये में सौदा कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
धोबियाना बस्ती निवासी भारत भूषण ने बताया कि उनकी शादी 2018 में सुखविंदर कौर निवासी गांव ताजोके से हुई थी। उनकी पत्नी का गांव बीबीवाला निवासी सुमनदीप सिंह से संबंध बन गए। साल 2022 में उन्होंने अपनी पत्नी की सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके कारण बड़ा बेटा उनके पास रह गया जबकि छोटे बेटे को पत्नी साथ ले गई।
सुमनदीप ने अनुबंध पर किए थे फर्जी हस्ताक्षर
भारत भूषण के अनुसार उन्हें पता चला कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को हरियाणा निवासी एक नि:संतान दंपती को बेच दिया है। जांच अधिकारी जगतार सिंह का कहना है कि सुखविंदर कौर ने सुमनदीप सिंह, दलजीत कौर और उसके पति अमरजीत सिंह निवासी तपा मंडी, मनप्रीत कौर निवासी रामपुर चमारू जिला पटियाला, लक्ष्मी निवासी अंबाला व उसके पति ने मिलकर एक लाख 35 हजार रुपये में बच्चा बेचा था।
जांच में यह भी पता चला कि सुमनदीप सिंह ने बच्चे के लेनदेन के दौरान खुद को सुखविंदर कौर का पति बताया था और उसने अनुबंध पर भारत भूषण के फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे। पुलिस के मुताबिक बच्चे को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।