{"_id":"654f083366ef0db1d102daf5","slug":"woman-set-on-fire-in-jalandhar-of-punjab-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: सास के पैर छूना बहू को पड़ा भारी, ननद के साथ मिल लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: सास के पैर छूना बहू को पड़ा भारी, ननद के साथ मिल लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती
Sat, 11 Nov 2023 10:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:32 AM IST
सार
लुधियाना की रहने वाले पिंकी ने बताया कि उसके पति ने फोन कर जालंधर बुलाया था। पति से मिलने वह जौहला गांव पहुंची। घर पहुंचकर जब पीड़िता ने सास के पांव छुए तो ननद के साथ मिलकर सास ने आग लगा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सास के पैर छूना एक बहू को बहुत भारी पड़ा। सास और ननद ने मिलकर उसे आग लगा दी। मामला जालंधर के जौहला गांव का है। महिला का मुंह बुरी तरह से झुलस गया है। घटना के बाद तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
लुधियाना की रहने वाले पिंकी ने बताया कि उसके पति ने फोन कर जालंधर बुलाया था। पति से मिलने वह जौहला गांव पहुंची। घर पहुंचकर जब पीड़िता ने सास के पांव छुए तो ननद के साथ मिलकर सास ने आग लगा दी है।
विज्ञापन
पिंकी ने बताया कि वह लुधियाना में बतौर ब्यूटीशियन काम करती है। करीब साढ़े पांच साल पहले जालंधर के रहने वाले सुखविंदर नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों लिव-इन में आ गए। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मगर सास और ननद इस शादी से खुश नहीं थी। महिला ने आरोप लगाया कि आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। शुक्रवार को उसके पति सुखविंदर ने फोन कर झगड़ा खत्म करने को बुलाया था।
विज्ञापन