फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman robbed of tops in temple; injured after head was smashed against a wall

Chandigarh News: मंदिर में महिला से टाॅप्स लूटे, सिर दीवार में मारकर घायल किया

Sun, 04 Oct 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed of tops in temple; injured after head was smashed against a wall
सुबह चार बजे दिया वारदात को अंजाम, महिला मंदिर की सफाई करने पहुंची थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित सत्यनारायण मंदिर में तड़के करीब साढ़े चार बजे एक महिला से लूटपाट की घटना हुई। लुटेरे ने महिला का सिर दीवार में मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और कानों से टॉप्स खींचकर भाग गया। पीड़ित महिला को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला सीमा देवी रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े चार बजे मंदिर की साफ-सफाई और माथा टेकने पहुंची थी। उनके परिवार के सदस्य सतबीर राणा ने यह जानकारी दी। उस समय मंदिर में कोई और मौजूद नहीं था। एक व्यक्ति अपना स्कूटर मंदिर के सामने खड़ा कर इधर-उधर घूमने लगा और मौका पाकर उसने सीमा देवी पर हमला कर दिया। महिला ने डंडे से विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और सिर कई बार दीवार से मारा। इससे वह नीचे गिर गईं और शोर मचाने लगीं, जिसके बाद लुटेरा उनके कानों से टॉप्स खींचकर भाग गया।



लोगों में दहशत और पुलिस की जांच

मारपीट के दौरान सीमा देवी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उनकी आंख से भी खून बहने लगा क्योंकि कुछ महीने पहले ही उसमें लेंस डाला गया था। इस घटना से लालड़ू इलाके के लोगों में दहशत है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने व आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सहायक उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी, हालांकि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed