फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman named in snatching raped in Chandigarh, constable of Mohali arrested

Chandigarh News: झपटमारी में नामजद महिला से चंडीगढ़ में दुष्कर्म, मोहाली का सिपाही गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 11:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman named in snatching raped in Chandigarh, constable of Mohali arrested
मोहाली/खरड़। झपटमारी में नामजद एक महिला को झांसा देकर चंडीगढ़ के एक होटल ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में मोहाली पुलिस ने अपने ही सिपाही को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतवीर सिंह के रूप में हुई है। खरड़ पुलिस ने सिपाही सतवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (बी), 212, 217, 166ए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, दुष्कर्म पीड़िता और झपटमारी में नामजद महिला भी पुलिस कस्टडी में है।एफआईआर के मुताबिक, खरड़ पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि झपटमारी के केस में महिला को भगाने का आरोपी सिपाही सतवीर सिंह अपनी कार में एक महिला को लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर सन्नी एनक्लेव चौकी इंचार्ज अभिषेक शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल शुरू कर दी। पड़ताल में पता चला कि आरोपी जिस महिला के साथ घूम रहा है वह वही है जिसे पिछले दिनों झपटमारी के केस में नामजद किया गया है और जिसे भगाने का आरोप सतवीर पर लगा है। इसकी शिकायत उन्होंने सदर खरड़ थाना को दी।
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी उक्त महिला को अपनी कार से चंडीगढ़ के एक होटल में लेकर गया था और वहां झपटमारी के मामले से उसे निकालने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को खरड़ अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पुलिस ने दलील दी कि आरोपी से उन जगहों पर ले जाकर पूछताछ करनी है, जहां पर दुष्कर्म किया गया है। वहीं आरोपी से जानना है कि उसने दुष्कर्म किस मकसद से किया। क्या वह पहले भी किसी महिला के साथ इस दुष्कर्म कर चुका है।
विज्ञापन


यह था मामला
सात फरवरी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर वापस आ रही थी। घर के निकट पहुंचने पर दो महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने फुर्ती दिखाते हुए टूटी हुई चेन पकड़ ली। इस पर आरोपी महिलाओं ने पिस्टल निकालकर महिला के सिर पर रख दिया और कहा कि अगर चेन नहीं छोड़ी तो गोली मार देंगे। डर के मारे महिला ने चेन छोड़ दी। दोनों महिलाएं चेन लेकर कुछ दूर आगे खड़े एक बाइक सवार सरदार युवक के साथ भाग निकलीं। वारदात के बाद महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद महिलाओं ने पीछा करके बाइक सवार पकड़ लिया जबकि दोनों महिलाएं भागने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने सिपाही पर लगाए थे आरोप
चेन स्नैचिंग की घटना वाले दिन महिला सुनीता ने आरोप लगाया था कि उन्होंने तीनों आरोपियों को पकड़कर सिपाही सतवीर सिंह को सौंपा था लेकिन सिपाही ने मिलीभगत कर दोनों महिलाओं को भगा दिया। इसके बाद डीएसपी रूपिंदर कौर सोही ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को हिदायत दी थी कि जल्द से जल्द फरार हुई महिलाओं को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उस पर बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


आरोपी पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जहां दुष्कर्म पीड़िता तलाकशुदा है वहीं सतवीर के शादीशुदा जीवन में भी झगड़े चल रहे हैं। इसके अलावा उस पर पहले भी कुछ अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed