फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman jumps into canal along with 2 kids in Dabwali

डबवालीः महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, बेटे का शव मिला

Sat, 04 May 2019 10:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into canal along with 2 kids in Dabwali
सांकेतिक तस्वीर

गांव अबूबशहर में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को राजकैनाल नहर में फेंककर खुद भी छलांग लगा ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक बच्चे को नहर से निकाल लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


जबकि मां व बेटी की नहर में तलाश जारी है। गांव अबूबशहर में मनियारी की दुकान चलाती है।  नहर में छलांग लगाने से पहले महिला बेटे और बेटी को स्कूल से लेकर आई थी। 
विज्ञापन


बच्चा गांव के ही नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। जब बच्चे का शव निकाला गया तो वह स्कूल की वर्दी पहने हुए था। मृतक कृष आठ वर्ष का था। संदीप की पत्नी मंजू देवी व उसकी 5 वर्षीय बेटी कोमल की नहर में तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंजू पत्नी संदीप अपने बेटे कृष व बेटी कोमल को घर से नहर पर लेकर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां महिला ने पहले तो अपने बेटे को नहर में धक्का मार कर गिराया। इसके बाद उसने अपनी बेटी के साथ छलांग लगा ली। इसी बीच गांव सुकेराखेड़ा के पूर्व सरपंच पवन कुमार गांव चौटाला में एक विवाह समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।

उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि नहर में एक महिला ने बच्चों समेत छलांग लगा दी है। इसके बाद सरपंच ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे को नहर से बाहर निकाला। पूर्व सरपंच ने ही चौटाला चौकी पुलिस को इस मामले में फोन कर पूरी घटना की सूचना दी। 

वहीं सिविल अस्पताल में पहुंचे महिला के पति संदीप कुमार ने बताया कि वह डबवाली में मलोट रोड स्थित कृष्णा वेल्डिंग सर्विस पर कार्य करता है।

शुक्रवार सुबह वह 8 बजे घर से डबवाली अपने काम पर आ गया था। उसे करीब साढ़े 12 बजे उसकी पत्नी मंजू का फोन आया कि वह आधे घंटे में घर आ जाए। कारण पूछने पर उसकी पत्नी मंजू ने उसे कुछ नहीं बताया। 

बस उसने इतना कहा कि वह दोनों बच्चों को स्कूल से अपने साथ ले आई है। उसने अपने भतीजे भीमसेन को फोन कर घर जाकर पता करने के लिए भेजा। भीमसेन जब घर पहुंचा तो घर पर ताला लगा हुआ था।

इसी बीच उसे हादसे की सूचना मिली और वह सिविल अस्पताल में पहुंचा। चौटाला चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात तक महिला और बेटी के शव नहीं मिलें। गोताखोर अभी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed