फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman going to drop children to school dies in accident

Chandigarh News: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की हादसे में मौत

Fri, 21 Apr 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman going to drop children to school dies in accident
चंडीगढ़। मलोया में वीरवार सुबह अपने दो बच्चों को दोपहिया वाहन पर स्कूल छोड़ने जा रही मोनिका (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा सुबह साढ़े सात बजे मलोया बस स्टैंड के पास हुआ। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने के साथ बच्चों को भी चोट आई। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत मोहाली 6 फेज के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक महिला का पति अमित चंडीगढ़ नगर निगम में डेलीवेज पर काम करता है। अमित ने बताया कि उनके दोनों बच्चे सेक्टर 40 के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह उनकी पत्नी चौथी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी और छठी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। हादसे में उनके बेटे के भी सिर में चोट आई है। वहीं बेटी के पैर में चोट आई है। घटना की जानकारी मलोया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान करने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी कार चालक मलोया का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed