फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman gives birth to a child on the road in Khanna of Punjab

पंजाब-हरियाणा के दो मामले: खन्ना में महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, अंबाला में शौचालय में जन्मी बच्ची

Mon, 11 Oct 2021 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/अंबाला Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Oct 2021 04:47 PM IST
सार

पंजाब के खन्ना में इलाज से मना करने के बाद एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। वहीं हरियाणा के अंबाला में एक महिला ने नागरिक अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के विधानसभा क्षेत्र खन्ना में सेहत सुविधाओं की अव्यवस्था से इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हुई है। इसकी ताजी तस्वीर रविवार को देखने को मिली। यहां एक गर्भवती महिला सिविल अस्पताल में प्रसव के लिए आई तो डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


महिला के पति किशन ने बताया कि वह पत्नी मीरा को लेकर जैसे ही सिविल अस्पताल से बाहर सड़क पर पहुंचे वैसे ही बच्चे का जन्म हो गया। बता दें कि प्रवासी महिला मीरा अपने परिवार के साथ मिलिट्री ग्राउंड स्थित झुग्गियों में रहती है। किशन ने बताया कि मीरा को सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे सिविल अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने इलाज करने से साफ मना कर दिया। काफी मिन्नत के बाद भी जब डॉक्टर ने बात नहीं सुनी तो वह उसे लेकर अस्पताल से बाहर ले आए। अस्पताल के बाहर ही प्रसव पीड़ा तेज हुई और मीरा ने सड़क पर ही बेटे को जन्म दे दिया। हालांकि, बच्चा और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टर और स्टाफ का मुंह मीठा करवा किया कटाक्ष
इसी बीच खन्ना के समाजसेवी निर्मल सिंह निम्मा, शशिवर्धन और संजीव कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ का मुंह मीठा करवाकर उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों के सड़कों पर उतरने से पहले ही डॉक्टर अपने काम करने के तरीके में सुधार ले आएं तो बेहतर होगा। डॉ. रविंदर कौर का कहना है कि वह मामले के बारे में लिखित में एसएमओ को बता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रविंदर कौर ने हमें लिखित में बताया कि उन्होंने इलाज करने से मना नहीं किया था। मरीज को दाखिल करवाकर घर से कागजात लाने को बोला गया था। परंतु वे मरीज को साथ लेकर ही चले गए। प्रवासी होने के कारण शायद वह भाषा नहीं समझ सके हैं। - सतपाल, एसएमओ सिविल अस्पताल।

अंबाला: अस्पताल के शौचालय में दिया बच्ची को जन्मी, मचा हड़कंप

उधर, हरियाणा के अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के शौचालय में न्यू टैगोर गार्डन निवासी 22 वर्षीय सुलेखा ने बच्ची को जन्म दिया। शोर सुनने के बाद स्टाफ सहित तीमारदार शौचालय में गए तो देखा कि महिला व उसका बच्चा दोनों खून से लथपथ थे। सूचना मिलने पर अस्पताल के स्टाफ कर्मियों ने आनन-फानन शौचालय से निकालकर लेबर रूम में दाखिल किया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सफाई की गई। 

स्टाफ की माने तो जच्चा व बच्चा दोनों की तबीयत में सुधार है। सुलेखा ने इस दौरान प्रसूति विभाग के स्टाफ पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उसका कहना है कि वह सुबह आठ बजे से अस्पताल में दाखिल थी। दवाई देने के बाद स्टाफ ने दोबारा चेकअप करना उचित नहीं समझा। 

दर्द से कराहते हुए कई बार स्टाफ को भी बुलाया लेकिन काम में व्यस्त होने की बात बोलते हुए टाल दिया जा रहा था। शौचालय जाने के लिए वह प्रसूति विभाग से बाहर आ गई और जैसे ही दरवाजा बंदकर बैठी तो अचानक बच्ची का जन्म हो गया। गनीमत यह रही कि बच्ची पानी में नहीं डूबी। उधर, स्टाफ ने भी सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि बच्चा होने में समय था और शौचालय में जाने से पहले डॉक्टर व स्टाफ को बताने की बात बोली गई थी लेकिन किसी को नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed