{"_id":"599b06a24f1c1bf5128b47aa","slug":"woman-gave-birth-to-a-baby-in-an-ambulance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के लिए गई महिला को बिना जांचे किया रेफर, एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के लिए गई महिला को बिना जांचे किया रेफर, एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक रोड पर गैस प्लांट के निकट एक महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बिना किसी जांच के ही पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसलिए महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया है। महिला के पति ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
हिसार जिले के नारनौंद निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी 33 वर्षीय शीतल को रविवार रात डिलीवरी के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए जींद या हिसार ले जाने के लिए कहा।
जींद नजदीक होने के कारण वे सोमवार सुबह परिजन गर्भवती महिला को लेकर यहां नागरिक अस्पताल में लेकर आ गए। राजकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सकों ने बगैर किसी जांच के पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

रेफर करने के बाद एंबुलेंस अस्पताल से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और इसके बाद एंबुलेंस में मौजूद स्टाफ ने शहर से बाहर कुछ ही दूरी पर गैस प्लांट के पास एंबुलेंस को रोक कर डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद महिला व बच्ची को वापस नागरिक अस्पताल में लाया गयाए जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए गर्भवती महिला को रेफर किया था। नागरिक अस्पताल के मुकाबले पीजीआई में उच्च स्तरीय की मेडिकल सुविधाएं हैं। जाते समय रास्ते में एबुंलेंस के अंदर स्टाफ ने डिलीवरी कराई है। एबुंलेंस में डिलीवरी कराने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन जींद।