{"_id":"5dee58188ebc3e879a408693","slug":"woman-filed-petition-in-punjab-and-haryana-high-court-for-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट से फरियाद: मुस्लिम से शादी की तो हुआ दुष्कर्म, पति की हत्या कर दी, अब मुझे बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट से फरियाद: मुस्लिम से शादी की तो हुआ दुष्कर्म, पति की हत्या कर दी, अब मुझे बचाओ
Tue, 10 Dec 2019 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:52 AM IST
सार
- मेवात पलवल निवासी महिला ने हाईकोर्ट में दाखिल की सुरक्षा से जुड़ी याचिका।
- हरियाणा सरकार, एसपी पलवल सहित अन्य को हाईकोर्ट का नोटिस।
- एसपी पलवल को महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम लड़के से शादी के बाद याची से हुए दुष्कर्म और उसके पति की हत्या के बाद अब महिला ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से फरियाद की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, एसपी पलवल सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। साथ ही एसपी पलवल को याची की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसने सात फरवरी 2019 को मुस्लिम लड़के के साथ घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने 19 जून 2019 को हथीन के एसएचओ को सुरक्षा के लिए दी गई रिप्रेजेंटेशन पर सुरक्षा की समीक्षा कर निर्णय लेने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सुरक्षा नहीं मिली जिसके चलते 23 जून 2019 को याची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
इसको लेकर उसी दिन एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके बाद आठ सितंबर 2019 को याची के पति की हत्या कर दी गई और इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। याची ने कहा कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं और ऐसे में उसकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
पीड़िता ने अब इंसाफ और सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। यह मामला विवाह के बाद से ही विवादों और चर्चा में रहा था। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और एसपी मेवात सहित अन्य को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। साथ ही एसपी मेवात को महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं।