{"_id":"644393ce30e676b83c0fc9f4","slug":"woman-constable-of-chandigarh-police-injured-in-road-accident-died-at-pgi-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हादसे में घायल हुई चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल की PGI में मौत, नौ साल का बेटा अभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: हादसे में घायल हुई चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल की PGI में मौत, नौ साल का बेटा अभी गंभीर
Sat, 22 Apr 2023 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:30 PM IST
सार
महिला को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया था। चालक की पहचान करीब 21 साल के राजा कुमार शर्मा के रूप में हुई थी। आरोपी कार चालक राजा टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
हादसे में महिला कांस्टेबल की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
चंडीगढ़ के मनीमजरा स्थित शिवालिक गार्डन के पास एक गंभीर सड़क हादसे में घायल चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल शारदा की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। महिला कांस्टेबल, उसके नौ साल के बेटे और 11 साल की बेटी को एक कार के जोरदार टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bathinda: शहीद सेवक सिंह पंचतत्व में विलीन, रोती हुई मां बोली-हमारे पांच शहीद हुए, पाकिस्तान के दस मारो
विज्ञापन
हादसे के बाद महिला कांस्टेबल और उसके बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया था जहां दोनों का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात 3 बजे महिला कांस्टेबल ने अंतिम सांस ली। महिला कांस्टेबल शारदा के सिर और पसलियों में काफी चोट आई थी। महिला कांस्टेबल के बेटे का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बेटे के भी सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Moga: तीन माह के बेटे ने दी शहीद कुलवंत सिंह को मुखाग्नि... चीत्कार उठा पूरा गांव, हर आंख हुई नम
महिला को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया था। चालक की पहचान करीब 21 साल के राजा कुमार शर्मा के रूप में हुई थी। आरोपी कार चालक राजा टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसने कार मौके पर भी छोड़ दी थी। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। वह मनीमाजरा में समाधि वाला गेट का निवासी है। महिला कांस्टेबल का पति भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है।