फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman caught with drug injections sentenced to ten years imprisonment

Chandigarh News: नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ी गई महिला को दस साल की सजा

Sat, 14 Sep 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with drug injections sentenced to ten years imprisonment
चंडीगढ़। जिला अदालत ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी में पकड़ी गई महिला को शुक्रवार को दस साल की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषी महिला सेक्टर-38 निवासी अरुणा (48) के खिलाफ साल 2019 में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। एफआईआर के मुताबिक, सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दाैरान शाम करीब छह बजे पुलिस को सेक्टर-39/40 की सड़क पर एक महिला दिखी जो पुलिस को देखकर घबरा गई। उसके हाथ में एक सफेद रंग का बैग था। उसने अपना रास्ता बदल लिया और वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगी। पुलिस ने शक होने पर महिला को रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो 24 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। वह पुलिस को कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed