फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman arrested for drug smuggling heroin recovered Pinjore line involved drug racket long time

नशा तस्करी में महिला गिरफ्तार, 78.42 ग्राम हेरोइन बरामद, काफी समय से नशे के गोरखधंधे में शामिल थी पिंजौर की रेखा

Tue, 04 Aug 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for drug smuggling heroin recovered Pinjore line  involved drug racket long time
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 78.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टर- 11 थाना पुलिस पिंजौर निवासी रेखा (32) के खिलाफ एनडीपीएस 21 एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे सोमवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों के अगुवाई में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम रविवार को खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक महिला वापस जाने लगी। इससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने महिला को रोककर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम व पता पिंजौर की रहने वाली रेखा बताया। उसके हाथ में एक बैग था। तलाशी के दौरान बैग से 78.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ सेक्टर-11 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया। टीम की पूछताछ में सामने आया कि रेखा पिछले करीब दो सालों से ट्राइसिटी में नशे की तस्करी कर रही थी। वह दिल्ली से वह दो हजार प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन को खरीदकर शहर में चार से पांच हजार रुपए के बीच बेचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed