फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman and a Man arrested in honey trap case

सीएम के निजी सचिव को हनी ट्रैप मामले में फंसाकर मांग रहे थे 14 लाख, साथी संग महिला गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2019 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Woman and a Man arrested in honey trap case
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

सीएम के निजी सचिव अभिमन्यु को हनी ट्रैप के मामले में फंसा कर 14 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने एक महिला व एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक लाख की नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव पलड़ा निवासी अभिमन्यु ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार देवेंद्र का फोन आया कि एक महिला आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। 

विज्ञापन


इसमें एक पत्रकार भी शामिल है। हांसी के एसपी को लिखित में भेजी शिकायत में अभिमन्यु ने कहा कि वह इस षड्यंत्रकारी महिला को नहीं जानते। महिला व यह पत्रकार दोनों उनकी छवि को खराब करना चाहते हैं। इस पर एसपी विरेंद्र सांगवान के दिशा निर्देश पर पुलिस पार्टी सादी वर्दी में तैयार की गई। पुलिस पार्टी द्वारा देवेंद्र से महिला व उसके साथी से संपर्क करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। उसके बाद फोन पर हुई बातचीत के आधार पर पुलिस टीम सादे कपड़ों में तोशाम रोड पर पहुंची। यहां पर शहर के एक क्षेत्र निवासी महिला व उसके सहयोगी साथी पत्रकार महेश को रकम लेते हुए काबू किया। 

देवेंद्र ने ज्यों ही एक लाख रुपये की नकदी का थैला उनको पकड़ाया तो पुलिस ने उन्हें मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थैले में 2-2 हजार रुपये के 50 नोट थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

महिला का आरोप- अभिमन्यु ने किया दुष्कर्म
वहीं, महिला का आरोप है कि अभिमन्यु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह इस बारे में शिकायत देने ही वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला अभिमन्यु को पुलिस में शिकायत की धमकी दे रही थी और पैसे की मांग कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन के लिए पत्रकार ही बीच में मध्यस्थता कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed