{"_id":"628e8efeaaac9e5d99001a24","slug":"witness-vyas-chawla-in-sector-37-kothi-case-said-yes-it-was-i-who-got-the-deal-done-for-this-kothi-chandigarh-news-pkl4517357179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-37 कोठी मामला में गवाह व्यास चावला ने कहा: हां, मैने ही इस कोठी का सौदा करवाया था...।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-37 कोठी मामला में गवाह व्यास चावला ने कहा: हां, मैने ही इस कोठी का सौदा करवाया था...।
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी हड़पने के मामले में बुधवार को जिला अदालत में गवाह प्रॉपर्टी डीलर व्यास चावला का क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। बचाव पक्ष के वकील ने जिरह करने के दौरान चावला ने पूछा कि क्या कोठी का सौदा उसने करवाया था? इसके जवाब में गवाह ने स्वीकार किया कि संबंधित कोठी का सौदा उसी ने करवाया है। सूत्रों ने बताया कि सुनवाई के दौरान गवाह चावला ने अदालत में कोठी से संबंधित जो दस्तावेज पेश किए थे, उन दस्तावेजों की तारीखों में भी हेरफेर है। बता दें कि अभी भी गवाह व्यास चावला का क्रॉस एग्जामिनेशन पूरा होना शेष है। अगली सुनवाई 26 मई को होगी।
बॉक्स:-
पिछली सुनवाई में भी उलझा था गवाह
पिछली सुनवाई में भी गवाह चावला अपने ही बयानों में उलझता नजर आया था। उसने अदालत को बताया था कि वह आरोपी मनीष का पड़ोसी है और उसने भरोसे में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे। जब अदालत में इसका क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ तो गवाह बोला कि मैंने आरोपी मनीष के साथ मिलकर अन्य सौदे करवाए हैं। वहीं बुधवार को हुई सुनवाई में गवाह ने स्वीकारा कि कोठी का सौदा उसी ने करवाया है।