फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter Season Rainfall, Weather Forecast in Chandigarh

चंडीगढ़ में एक बार फिर लौटी ठंड, बादल छाए हल्की बूंदाबांदी, अभी और गिर सकता है तापमान

Mon, 06 Jan 2020 10:35 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 Jan 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Winter Season Rainfall, Weather Forecast in Chandigarh
हल्की बूंदाबांदी - फोटो : फाइल फोटो
पांच दिन धूप खिलने के बाद एक बार फिर ठंड लौट आई। सोमवार को बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई। अगले दो दिन भी बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। सोमवार से एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रविवार को ही दिखने लगा था। सुबह अच्छी धूप निकली लेकिन करीब 11 बजे अचानक बादल छाए और गलन बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड महसूस हुई।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। पिछले चार दिन के मुकाबले रविवार का अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 11 बजे के बाद पूरे दिन धूप गायब रही। देर शाम तक घने बादल छा गए थे।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छह जनवरी से हिमालय पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर सोमवार से दिखने लगेगा। देर शाम तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। आठ जनवरी तक एक से तीन सेंटीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका है। बारिश के बाद गलन बढ़ेगी और एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 16 से 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि साल की पहली बारिश का चांस एक व दो जनवरी को बना था, लेकिन उस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ गया। इस वजह से बारिश नहीं हो सकी लेकिन इस बार काफी सक्रिय है। इसके असर से एक बार फिर से दिसंबर वाली ठंड लौट सकती है। रविवार को इस रीजन में सबसे न्यूनतम तापमान अमृतसर में चार डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में 5.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 5.6 डिग्री और अंबाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed