फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh education department has extended winter holidays in schools in view of increasing cases of corona

चंडीगढ़ में कोरोना का डर: 20 दिसंबर से 9 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Sat, 18 Dec 2021 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Dec 2021 02:06 AM IST
सार

पहले जारी निर्देशों के अनुसार पहले सर्दियों की छुट्टियां 27 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी तक चलनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए शेड्यूल बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Chandigarh education department has extended winter holidays in schools in view of increasing cases of corona
स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। अब स्कूलों में 20 दिसंबर से 9 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान परीक्षा और चुनाव की ड्यूटी में लगे शिक्षकों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से शुक्रवार को पत्र जारी कर स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार 20 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं जो 7 जनवरी तक रहेंगी। वहीं 8 जनवरी को दूसरे शनिवार और 9 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


पहले जारी निर्देशों के अनुसार पहले सर्दियों की छुट्टियां 27 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी तक चलनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए शेड्यूल बदल दिया गया है। सर्दियों की छुट्टियों में परीक्षाएं चालू रहेंगी, जिन शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगी हैं उन्हें स्कूल आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 30 दिसंबर तक बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। इन्हें स्थानीय स्कूलों में ही आयोजित करवाया जा रहा है, इसमें स्कूल स्टाफ ही ड्यूटी दे रहे हैं। इसके साथ ही जिन शिक्षकों की नगर निगम चुनाव में ड्यूटी लगी है, उनकी भी छुट्टियां रद्द रहेंगी। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि निजी स्कूलों से भी अपील है कि निर्देशों का पालन किया जाए। 

तीन स्कूलों में बच्चे और शिक्षिका हो चुकी हैं संक्रमित  

शहर के दो निजी स्कूलों और एक सरकारी स्कूल में दो बच्चे और एक शिक्षिका कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने हालातों का जायजा लेते हुए बैठक ली। हालांकि स्कूलों में संक्रमितों के संपर्क में आए बच्चों और स्टाफ सदस्यों की भी जांच की गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। भविष्य में स्कूलों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed