फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wine can be served near the highway, chandigarh news

पंजाब की राह पर चंडीगढ़, यहां भी हाईवे किनारे परोसी जा सकती हैं शराब!

Sat, 24 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Wine can be served near the highway, chandigarh news
Liquor
पंजाब सरकार द्वारा एक्साइज एक्ट में बदलाव को मंजूरी मिलने के बाद रेस्तरां व होटल मालिकों को राहत मिली है। पंजाब में अब 500 मीटर के दायरे में होटल व रेस्तरां में शराब परोसी जा सकेगी। पंजाब के इस फैसले पर अब यूटी प्रशासन भी गौर कर रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा पास किए गए बिल की स्टडी की जा रही है। इस बिल को स्टडी कर लीगल ओपिनियन लेने के बाद प्रस्ताव तैयार कर एमएचए को भेजा जाएगा। अगर एमएचए से मंजूरी मिलती है, तो पंजाब के तर्ज पर चंडीगढ़ में भी होटल मालिकों को राहत मिल सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि  पंजाब विधानसभा में संशोधन बिल पास हो चुका है। अब चंडीगढ़ इस बिल को अपनाने की मंजूरी के लिए एमएचए के पास भेजेगा। मंजूरी मिलते ही चंडीगढ़ में भी यह एक्ट लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पंजाब-हरियाणा हाईकोट ने हाईवे से ठेकों के एरियल डिस्टेंस (हवाई दूरी) की चंडीगढ़ प्रशासन की नीति पर पहले ही सख्त टिप्पणी कर चुका है। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को 4 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। अब प्रशासन एरियल डिस्टेंस के अपने ही फैसले को वापस लेने पर विचार कर रहा है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो एरियल डिस्टेंस की जगह अब मोटरेबल यानी सड़क के रास्ते हाईवे से ठेकों की दूरी की पैमाइश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed