फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wild animal sambhar dead due to car hit in kharar

जंगल से हाइवे पर आया सांभर, कार की टक्कर से मौत

Thu, 28 Jan 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Thu, 28 Jan 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
wild animal sambhar dead due to car hit in kharar

एक सांभर भटक शहर में आ गया और मोहाली में खरड़-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव देसूमाजरा के पास कार की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे सिसवां वनीय क्षेत्र में दफना दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह लोगों को पता चला कि एक सांबर शोरूम के बेसमेंट में छिपा बैठा है। उसे देखने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच सांबर को वहां ही नजरबंद कर दिया और इसको काबू करने के लिए वन विभाग की टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने जैसे ही बेसमेंट में दाखिल होकर सांबर को काबू करने की कोशिश की तो वह वहां से भाग कर मुख्य मार्ग से होते पुराने सनी एनक्लेव के अंदर दाखिल हो गया। वहां कुत्ते उसके पीछे भागने लगे। इस दौरान वह एक कार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांबर की टक्कर से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वन विभाग की टीम ने सांबर की लाश को कब्जे में लेकर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की लापरवाही उजागर

वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह रहा है कि सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद तो मौके पर पहुंचे वह भी खाली हाथ। वन विभाग के कर्मचारी एक रस्सी के सहारे उसे पकड़ने की कोशिश की। कर्मचारियों के पास उसे ट्रैक्यूलाइज करने तक की व्यवस्था नहीं थी। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वह शोरूम के बेसमेंट में कैद होने के बावजूद सड़क पर आ गया। इस दौरान हादसे में वहा मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed