फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 Year old youth murdered in Shamli of UP

Chandigarh News: नाबालिग प्रेमी के साथ भागी पत्नी, ढूंढने पहुंचे पति को उतारा मौत के घाट

Wed, 29 Jun 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 29 Jun 2022 02:21 AM IST
सार

अमित के भाई सुमित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को शिवांगी अपने छोटे बेटे चीकू के साथ घर से चली गई थी। शिवांगी ने बड़े बेटे को कहा था कि वह उसकी नानी के पास जा रही है। अमित ने अपने ससुराल में पता किया तो पता चला कि वह यहां नहीं आई।

विज्ञापन
25 Year old youth murdered in Shamli of UP
आरोपी शिवांगी व मृतक अमित की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट निवासी अमित उर्फ मीता (25) की शामली में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शामली के आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर अमित की पत्नी शिवांगी और उसके 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अमित और शिवांगी की सात साल पहले लव मैरिज हुई थी। अमित का ढाई साल और 9 महीने का बेेटा है। अमित सेक्टर-38 में अपनी पत्नी शिवांगी, दो बच्चों, बड़े भाई सुमित और मां-पिता के साथ रहता था। अमित प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल और आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया।

विज्ञापन


अमित के भाई सुमित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को शिवांगी अपने छोटे बेटे चीकू के साथ घर से चली गई थी। शिवांगी ने बड़े बेटे को कहा था कि वह उसकी नानी के पास जा रही है। अमित ने अपने ससुराल में पता किया तो पता चला कि वह यहां नहीं आई।
विज्ञापन


अमित के पिता राजू ने शनिवार शाम को मलोया थाने में बहू और पोते के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसी बीच अमित को पता चला कि शिवांगी पड़ोस में रहने वाले नाबालिग के साथ भाग गई है। अमित ने आरोपी नाबालिग के मामा के बेटे से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि उसे नाबालिग की कॉल आई थी। उसके पास पैसे खत्म हो गए हैं, वह पैसे मंगवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि नाबालिग शामली के हरदेव नगर में किराए के मकान में रह रहा है। अमित अपने दोस्त कुलदीप, अनिल और आरोपी के मामा के बेटे के साथ शामली पहुंच गया। अमित को देखते ही नाबालिग आरोपी ने गाली-गलौज करते अमित की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। कुलदीप गाड़ी में अमित को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।

रात ढाई बजे आई शामली पुलिस की कॉल
सुमित ने बताया कि रविवार रात करीब ढाई बजे शामली के आदर्श मंडी पुलिस थाने से फोन आया। पुलिस ने सुमित को उसके भाई की मौत की खबर बताई। अमित का एक वीडियो भी भेजा, जिसमें उसकी मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार ने सेक्टर 38 वेस्ट स्थित घर के बाहर रोष प्रदर्शन करके चंडीगढ़ पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

बच्चे को लेने आए तो पकड़े गए आरोपी
सुमित ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे लेकिन चीकू घर पर ही रह गया था। जब वह चीकू को लेने आए तो मकान मालिक ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग आरोपी और शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया।

ऑटो में सवार व्यक्ति ने धमकाया था, पुलिस पर भी लगाया आरोप
सुमित ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे ऑटो में एक महिला समेत तीन आए थे। उन्होंने अमित के परिवार के साथ गाली-गलौज की। उन्होंने अमित के परिवारवालों को धमकी देते हुए कहा कि करवा दिया उन्हें अंदर। वहीं मृतक अमित के परिजनों ने चंडीगढ़ पुलिस पर आरोप लगाया कि समय रहते उनकी शिकायत पर कार्रवाई होती तो अमित आज जिंदा होता। सुमित ने कहा कि उनके पिता लगातार थाने के चक्कर काट रहे थे लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी पूछताछ तक के लिए उनके घर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed