फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife arrested in Jalandhar in husband murder case

पठानकोट: प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने की खौफनाक वारदात, पति का सिर काट पेड़ के पास दबाया

Fri, 20 Mar 2020 01:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested in Jalandhar in husband murder case
सांकेतिक तस्वीर।

बीते दिनों पठानकोट चौक के पास बोरी में मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को काबू कर लिया है। उसका प्रेमी फरार चल रहा है। मृतक की पहचान गदईपुर में रहने वाले मजदूर बाबूलाल निवासी गांव जज्झौर जिला सुलतानपुर यूपी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि बाबूलाल की पत्नी प्रभावती ने अपने प्रेमी राधेश्याम के साथ मिलकर पति की हत्या की और सिर काटकर गांव रंधावा मसंदा में दबा दिया। पुलिस ने सिर को भी बरामद कर लिया है और डीएनए टेस्ट के जरिए दोनों का मिलान करवाया जा रहा है। प्रभावती अपने पति बाबूलाल को अपने प्रेम संबंधों में रोड़ा समझती थी। इसी कारण उसने अपने 20 साल पुराने प्रेमी राधेश्याम के संग मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी सुडनविजी ने बताया कि बाबू लाल जालंधर के गईपुर इलाके में एक फैक्टरी में
नौकरी करता था। उसकी पत्नी प्रभावती का प्रेम प्रसंग पंचकूला के रहने वाले राधेश्याम के साथ चल रहा था जो जीप चालक है।

दोनों के बीच रिश्ता 20 साल से अधिक पुराना था। राधेश्याम व प्रभावती दोनों को लगता था कि बाबू लाल उनके प्यार के बीच रोड़ा है। उसको रास्ते से हटाना ही ठीक रहेगा। वारदात वाले दिन प्रभावती ने अपने प्रेमी राधेश्याम को घर बुलाया।

 रात को जब बाबूलाल अपने काम से लौटा तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। दातर से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बाद में बाबू लाल का साइकिल इस्तेमाल कर उसके सिर को जलाने के लिए मिट्टी का तेल लेकर इधर-उधर भटकते रहे।

उपयुक्त स्थान न मिलने के बाद सिर को रंधावा मसंदा गांव के पास एक पेड़ के पास दबा दिया। इसके बाद शव को बोरी में बंद करके पठानकोट चौक के पास फेंक दिया। प्रभावती राधेश्याम के साथ पंचकूला चली गई। 

राधेश्याम वहां पर किसी दफ्तर में जीप चलाता था। हालांकि कुछ देर बाद प्रभावती वापस आ गई और राधेश्याम वहीं रह गया। 6 मार्च को प्रभावती पुलिस के पास गई और कहा कि उसका पति लापता हो गया है। उसकी तलाश की जाए। पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली। 

जब पुलिस तहकीकात करने में जुटी तो सामने आया कि सिर कटी लाश बाबू लाल की ही थी। इसके बाद कड़ियां जुड़तीं गईं और प्रभावती को काबू कर लिया गया। वहीं पुलिस की टीम इंदिरा कालोनी पंचकूला पहुंची तो राधे श्याम वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed