फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Why then sentenced to 312 to fault 135flat holder

गलती 135 की तो सजा 312 को क्यों

Sun, 16 Mar 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sun, 16 Mar 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Why then sentenced to 312 to fault 135flat holder
एमडीसी सेक्टर-पांच की सोसाइटी जीएच-1 को रिज्यूम करने के आदेश से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह फ्लैट मालिकों ने विधायक डीके बंसल को अपनी समस्याओं से संबधित ज्ञापन सौंपा और शाम को आपातकालीन बैठक कर बचाव पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि 135 फ्लैटों में अतिक्रमण के कारण 312 फ्लैटों को रिज्यूम करना कहां का इंसाफ है?

हुडा की ओर से सोसाइटी रिज्यूम करने के लिए शुक्रवार को नोटिस चिपकाया गया था।

यह नोटिस जारी होने के बाद फ्लैट मालिकों का हौसला बढ़ाने के लिए विधायक डीके बंसल और हरियाणा महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रंजीता मेहता भी पहुंची।

स्थानीय निवासियों ने विधायक से कहा कि जब सभी फ्लैट मालिकों ने अतिक्रमण नहीं किया है तो फिर पूरी सोसाइटी को रिज्यूम करना कहां तक सही है?

उन्होंने विधायक से मांग की कि उन्हें थोड़ा समय दिलवाया जाए, ताकि खुद ही अतिक्रमण हटा लें। बंसल ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिलाया। उनके साथ स्थानीय कांग्रेस नेता अभि मेहता, कृष्ण गोयल, एसके बोहरा, आरके गर्ग भी उपस्थित रहे।


इसलिए किया रिज्यूम

दरअसल, हुडा ने 26 फरवरी को 10 दिनों का नोटिस जारी करके अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन इस पर खास ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद ही हुडा अधिकारियों ने सोसाइटी को रिज्यूम किया।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed