फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Why is para wheelchair badminton player Sanjeev Kumar angry with the Punjab government ... know

पंजाब सरकार से क्यों नाराज हैं पैरा व्हीलचेयर बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव कुमार ... जानिए

Thu, 13 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Why is para wheelchair badminton player Sanjeev Kumar angry with the Punjab government ... know
चंडीगढ़। विदेशों में मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले पैरा व्हीलचेयर बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव कुमार पंजाब सरकार की ओर से नौकरी नहीं मिल पाने के कारण काफी हताश हैं। वह कई सालों से सरकार से खेल कोटे में नौकरी की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग लंबित पड़ी है। संजीव ने कहा कि पंजाब से खेलने वाली स्पेशल वर्ग की चेस खिलाड़ी मलिका हांडा को सरकार ने हाल में ही 21 लाख रुपये और नौकरी देने का एलान किया है, लेकिन उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें इस बात का मलाल है कि पंजाब सरकार ने 2009 में स्टेट अवार्ड और 2017 में भी महाराजा रणजीत सिंह खेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं दी गई। संजीव मूल रूप से पंजाब के अबोहर के गांव ढाणी तेलुपूरा के रहने वाले हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में रहते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी में कोच सुरिंदर महाजन से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीतने शुरू किए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें भी मलिका हांडा की तरह मेडल की इनामी राशि दे और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed