स्वर्ण मंदिर में कटी राहुल गांधी की जेब: हरसिमरत का आरोप- दरबार साहिब को बदनाम करने की साजिश, सुरजेवाला ने दिया जवाब
राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर थे। वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी गए थे। राहुल उस शाम बाद में जालंधर भी गए जहां उन्होंने एक डिजिटल रैली को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
27 जनवरी को पंजाब दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जेब अमृतसर में हरमंदिर साहिब में कटी थी। अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने एक ट्वीट कर यह आरोप लगाया है।
हरसिमरत ने ट्वीट किया कि श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी की जेब किसने काटी? चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू या सुखजिंदर रंधावा? इन तीनों को ही जेड सिक्योरिटी ने राहुल गांधी के करीब जाने की परमिशन दी थी। कहीं बेअदबी की घटना के बाद यह फिर से हमारे सबसे पवित्र स्थल हरमंदिर साहिब को बदनाम करने की साजिश तो नहीं है।
सुरजेवाला ने साधा निशाना
इसके जवाब में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरसिमरत पर पलटवार किया। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि हरसिमरत जी, जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं तो ऐसी झूठी खबरें फैलाना पवित्र गुरु घर की बेअदबी है। चुनावी गतिरोध चलेगा पर आपको जिम्मेदारी और परिपक्वता दिखानी चाहिए। हां, मोदी सरकार की कैबिनेट में बैठ काले कानूनों पर मोहर लगवाना मेहनती किसानों की जेब काटने जैसा जरूर है।
एक दिवसीय दौरे पर आए थे राहुल गांधी
राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर थे। वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी गए थे। गांधी, उस शाम बाद में जालंधर भी गए जहां उन्होंने एक डिजिटल रैली को संबोधित किया। राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही प्रदेश के सीएम चन्नी और कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू भी थे। हालांकि इस सवाल के अलावा हरसिमरत मे इस बारे में और कुछ खुलासा नहीं किया।