फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Whenever ED calls me, I will go: Hooda

ईडी जितनी बार बुलाएगी, मैं जाऊंगा : हुड्डा

Sat, 20 Jan 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Whenever ED calls me, I will go: Hooda
ईडी जितनी बार बुलाएगी, मैं जाऊंगा : हुड्डा
विज्ञापन

कहा-मुख्यमंत्री रहते एक इंच जमीन बिल्डरों को नहीं दी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जमीन अधिग्रहण में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) में पूछताछ के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईडी का काम जांच और पूछताछ का है। ईडी पूछताछ के लिए जितनी बार बुलाएगी, मैं हर बार जाऊंगा। पहले भी ईडी मुझे पूछताछ के लिए बुला चुकी है। मैं तो कानून मानने वाला व्यक्ति हूं। हुड्डा ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह बात पूरी तरह से सच है कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने एक भी इंच अधिगृहित जमीन किसी प्राइवेट बिल्डर को नहीं दी है। इस बात को मैं विधानसभा में भी कहा चुका है और अपनी बात पर अभी भी अडिग हूं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इस दौरान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर निमंत्रण देने के मामले में उन्होंने कहा कि उनके पास कोई निमंत्रण नहीं आया है। भगवान राम मुझे बुलाएंगे तो मैं चला जाऊंगा। राम सबके हैं। पार्टी राम से अलग नहीं है।


जनसंदेश यात्रा पर बोले-कांग्रेस मजबूत हो रही है
इस मौके पर कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा पर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि वे लोग भी कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। इससे कांग्रेस ही मजबूत हो रही है। हर कोई अपनी तरह से पार्टी को मजबूत कर रहा है। कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की ओर से जनसंदेश यात्रा को कांग्रेस का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह देखना पार्टी काम है कि कहां अनुशासनहीनता है और कहां नहीं। उन्होंने कहा कि घर-घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन और जन आक्रोश रैलियां आधिकारिक कार्यक्रम है। इसमें भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं। इस भीड़ से लग रहा है कि इस बार लोगों ने मन बना लिया है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed