{"_id":"676dc0b012066a2569078888","slug":"when-the-man-commented-on-his-girlfriend-he-was-stabbed-repeatedly-and-left-bleeding-chandigarh-news-c-16-pkl1043-593943-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: गर्लफ्रेंड पर कमेंट किया तो युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया लुहूलुहान, क्लब में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: गर्लफ्रेंड पर कमेंट किया तो युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया लुहूलुहान, क्लब में वारदात
Fri, 27 Dec 2024 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:16 AM IST
सार
बूम बॉक्स क्लब में हुई मारपीट में चाकू लगने से घायल मुन्ना अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले सेक्टर-9 में स्थित काऊ बॉय क्लब में जाता था। लेकिन अब पिछले कुछ समय से वह साथियों के साथ सेक्टर-9डी में स्थित बूम बॉक्स क्लब में आ रहा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ का बूम बाॅक्स कैफे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के क्लबों में मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सेक्टर-9 डी स्थित बूम बॉक्स क्लब में वीरवार तड़के तीन बजे युवती पर कमेंट करने पर युवकों में आपस में लड़ाई हुई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर युवक को गंभीर घायल कर दिया।
क्लब के बाउंसर व अन्य कर्मी घायल युवक को पहले जीएमएसएच-16 ले गए, लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस और सीएफएसएल की टीमों ने घटनास्थल से सैंपल लिए और जांच शुरू कर दी। घायल के बयानों पर सेक्टर-3 थाने में अज्ञात युवक व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वारदात के बाद आरोपी युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने क्लब से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया।
सूत्रों के मुताबिक बूम बॉक्स क्लब में हुई मारपीट में चाकू लगने से घायल मुन्ना अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले सेक्टर-9 में स्थित काऊ बॉय क्लब में जाता था। लेकिन अब पिछले कुछ समय से वह साथियों के साथ सेक्टर-9डी में स्थित बूम बॉक्स क्लब में आ रहा था। बुधवार की रात को भी वह दो दोस्तों के साथ क्लब में ही मौजूद था। इसी दौरान क्लब में दो अन्य युवक भी एक लड़की के साथ आए हुए थे।
विज्ञापन
रात में करीब तीन बजे युवकों के बीच में लड़की पर कमेंट करने पर पहले आपसी कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। देखते ही देखते इनमें से एक युवक ने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ चाकू निकाला और मुन्ना को घोंप दिया। उसने मुन्ना पर कई वार किए, जिसके बाद क्लब में हड़कंप मच गया और इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां से रफूचक्कर हो गया।
इसके बाद क्लब के बाउंसर व अन्य कर्मी ही लहूलुहान हुए मुन्ना को पहले सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए और वहां से गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पाते ही पुलिस की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाद में पीजीआई पहुंचकर उपचाराधीन घायल मुन्ना के बयान दर्ज किए और सेक्टर-तीन थाने में केस दर्ज कर लिया।