फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When he complained about a fight, the teenager was attacked with a knife.

Chandigarh News: झगड़े की शिकायत दी तो किशोर पर कर दिया चाकू से हमला

Fri, 24 Jan 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
When he complained about a fight, the teenager was attacked with a knife.
चंडीगढ़। सेक्टर-15 स्थित पटेल मार्केट के पास पार्क में किशोर पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सेक्टर-25 निवासी साहिल उर्फ कन्नू, विक्की कुमार और क्रिश के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दोस्तों ने 16 जनवरी को भी घायल किशोर के दोस्त अभिषेक के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। इसे लेकर ही आरोपियों ने अब किशोर पर हमला किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नयागांव निवासी किशोर पटेल मार्केट में कपड़ों की दुकान में काम करता है। मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर घर जा रहा था। जैसे वह पटेल मार्केट के पास पार्क में पहुंचा तो साहिल, विक्की और क्रिश ने रास्ता रोक लिया और लात घूसे मारने लगे। पीड़ित ने पूछा कि क्यों मार रहे हो, उसकी गलती क्या है। इस पर आरोपियों ने कहा कि उसके साथियों ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। इसी बीच साहिल ने चाकू से किशोर की पीठ और बाजू पर वार कर दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने किशोर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed