फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Western Army Command, Lieutenant General RP Singh Visited Jammu Kashmir Border Area

नापाक हरकतें जारी हैं...दुश्मन को जवाब देने को कितनी तैयार सेना, कमांडर ने खुद देखीं तैयारियां

Wed, 20 May 2020 10:31 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 May 2020 10:31 AM IST
सार

  • दस दिनों में वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर का दूसरा दौरा
  • कोविड-19 से निपटने के लिए सेना की जरूरी तैयारियां भी देखी

विज्ञापन
Western Army Command, Lieutenant General RP Singh Visited Jammu Kashmir Border Area
वेस्टर्न कमांड के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉर्डर एरिया में दुश्मन देश की ओर से जिस तरह की नापाक हरकतें जारी हैं। उसके मद्देनजर बॉर्डर एरिया पर तैनात सैन्य कोर और यूनिटों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दुश्मनों की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए सेना इस एरिया में तैयार है। इसी तरह की तैयारियों का जायजा लेने 10 दिन के भीतर वेस्टर्न आर्मी कमांड के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने जम्मू के विभिन्न बॉर्डर क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने वहां सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को देखा और सैन्य अफसरों से इस संदर्भ में चर्चा भी की। वहां उन्होंने कोविड-19 से निपटने के लिए सेना की तैयारियों की भी जानकारी भी हासिल की। वेस्टर्न आर्मी कमांडर ने जम्मू मिलिट्री स्टेशन में राइजिंग स्टार कोर की दुश्मनों से निपटने की रणनीति पर स्थानीय सैन्य अफसरों से चर्चा की। कोर की ऑपरेशनल तैयारियों और सुरक्षात्मक परिस्थितियों का भी वेस्टर्न आर्मी कमांडर ने जायजा लिया।
विज्ञापन


टाइगर डिवीजन के जीओसी से वेस्टर्न आर्मी कमांडर ने सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन और कोरोना महामारी से सेना को महफूज रखने के उपायों पर चर्चा की। आर्मी पब्लिक स्कूल दमाना में बनाई गई आइसोलेशन फैसिलिटी का भी कमांडर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सैन्य टुकड़ियों के जवानों से भी बातचीत की और उनसे महामारी से अलर्ट रहने की अपील की। आर्मी कमांडर ने इस दौरान बीआरओ कठुआ प्रोजेक्ट संपर्क का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ ब्रिगेडियर वाईके अहूजा मौजूद रहे। उन्होंने वहां ओईएम अर्जुन सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed