फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weekend curfew can be impose in Chandigarh if Corona cases continue increased

अगर ऐसे ही बढ़ते रहे कोरोना के मामले तो चंडीगढ़ में भी लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू

Wed, 24 Jun 2020 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jun 2020 09:34 PM IST
सार

  • प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शनिवार और रविवार को शहर के सभी बाजारों को बंद रखने के दिए संकेत
  • दी चेतावनी, लोग ऐसे ही उड़ाते रहे नियमों की धज्जियां तो कर्फ्यू के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा

विज्ञापन
Weekend curfew can be impose in Chandigarh if Corona cases continue increased
चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी शनिवार और रविवार को कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा सकती है। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की बैठक से इस बात के संकेत मिले हैं। बैठक में प्रशासक ने कहा कि लोग शहर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे ही चलता रहा तो वीकेंड पर कर्फ्यू लगाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा।

विज्ञापन


प्रशासक बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में वीकेंड कर्फ्यू को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि अगर इसी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो पंजाब की तरह ही शहर में भी शनिवार और रविवार को सभी बाजारों को बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा देनी चाहिए। हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक ने शहरवासियों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बदनौर ने कहा कि अधिकारियों की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन नियमों का पालन लोगों को ही करना होगा। उन्होंने स्थानीय नेताओं, वालंटियर्स, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन समेत अन्य से सहयोग की अपील की। बैठक में पंचकूला के डीसी ने बताया कि उनके यहां वर्तमान में 73 एक्टिव केस हैं। मोहाली के डीसी ने बताया कि वहां पर 68 एक्टिव केस है, जबकि चंडीगढ़ में 92 एक्टिव केस हैं।

सभी गर्भवती महिलाओं की होगी कोरोना की जांच

चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए यह तय किया है कि अब शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती गर्भवती महिलाओं का कोरोना का टेस्ट किया जाएगा। बदनौर के साथ हुई बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि मंगलवार को पीजीआई में कुल 445 सैंपल आए, जिसमें से सिर्फ 13 सैंपल पॉजिटिव निकले।

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उनके यहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना के 92 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से सिर्फ दो ही पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले सभी एनआरआई की कोरोना जांच की जा रही है।

लॉकडाउन के कारण राजस्व में आई कमी: वित्त सचिव
प्रशासक के साथ हुई बैठक में वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का असर खासतौर पर जीएसटी, एक्साइज और वैट के कलेक्शन पर पड़ा है। एके सिन्हा ने कहा कि इसको लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कई अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्व में काफी कमी के बाद प्रशासन ने अपने खर्चे में कमी करने का भी फैसला लिया है। इसके तहत कई विभागों के खर्चो को वर्तमान वित्त वर्ष के लिए कम कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed