{"_id":"5df14fbc8ebc3e87b6797f5e","slug":"wednesday-is-the-coldest-day-of-the-season-it-may-rain-today-chandigarh-news-pkl359670598","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरनः चंडीगढ़ में बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, 14 और 15 को घनी धुंध छाने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरनः चंडीगढ़ में बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, 14 और 15 को घनी धुंध छाने के आसार
Thu, 12 Dec 2019 12:32 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की पड़ी बर्फबारी से चंडीगढ़ ठिठुरने लगा है। बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वीरवार व शुक्रवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। वीरवार को बारिश के कारण दिन के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा।
बुधवार की सुबह धूप खिली लेकिन गलन बरकरार रही। दोपहर आते-आते आसमान में बादल छा गए और गलन बढ़ गई। शाम चार बजे के बाद तापमान में और गिरावट महसूस की गई और ठंड बढ़ती गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट महसूस हुई। यह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
वीरवार को सुबह सवेरे ही बारिश शुरू हो गई थी। बारिश होने से तापमान में अधिक गिरावट आ गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। 14 व 15 दिसंबर को धुंध छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अब ठंड में लगातार इजाफा होगा।