फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wednesday is the coldest day of the season, chandigarh weather forecast

ठिठुरनः चंडीगढ़ में बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, 14 और 15 को घनी धुंध छाने के आसार

Thu, 12 Dec 2019 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Wednesday is the coldest day of the season, chandigarh weather forecast
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की पड़ी बर्फबारी से चंडीगढ़ ठिठुरने लगा है। बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वीरवार व शुक्रवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। वीरवार को बारिश के कारण दिन के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह धूप खिली लेकिन गलन बरकरार रही। दोपहर आते-आते आसमान में बादल छा गए और गलन बढ़ गई। शाम चार बजे के बाद तापमान में और गिरावट महसूस की गई और ठंड बढ़ती गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट महसूस हुई। यह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


वीरवार को सुबह सवेरे ही बारिश शुरू हो गई थी। बारिश होने से तापमान में अधिक गिरावट आ गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। 14 व 15 दिसंबर को धुंध छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अब ठंड में लगातार इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed